पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने पार्टी का झंडा लगाकर समाजवाद के संदेश को बढ़ाया

पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने पार्टी का झंडा लगाकर समाजवाद के संदेश को बढ़ाया

सपाइयों ने जनपद के विभिन्न हिस्सों में अपने मकान, प्रतिष्ठान व रिहायशी सम्पत्ति पर सपा का झंडा लगाकर समाजवाद के संदेश को बढ़ावा दिया।

CHANDAULI : कृषि प्रधान जनपद में समाजवादियों ने समाजवाद का परचम गली-गली लहराने के लिए  बुधवार को अपने मकानों, प्रतिष्ठानों व रिहायशी सम्पत्ति पर सपा का झंडा लगाकर समाजवाद का संदेश बुलंद किया।

खबर है कि इस कड़ी में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने भी सैयदराजा स्थित अपने आवास पर दर्जन भर से अधिक झंडों को लगाया और समाजवाद के संदेश को बढ़ावा दिया। 

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भारतीय समाज को समाजवाद के सशक्त सोच के साथ ही विकसित, सुदृढ़ किया जा सकता है। 

इसी सोच के साथ जनपद में 25 दिसंबर तक झंडा लगाओ अभियान में चंदौली के सपा कार्यकर्ताओं को सहयोग देंगे, ताकि जनपद का कोई भी कोना शेष न रहने पाए।

 उन्होंने बताया कि दस दिन में 35 हजार सपा का ध्वज स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है‚ जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। 

इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन 3500 सपा का झंडा लोगों से मिलकर उन्हें सपा की विचारधारा से प्रेरित करते हुए उनकी मर्जी से उनके मकानों व अन्य रिहायशी जगहों पर सपा का झंडा लगाने का काम किया जाएगा।

पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे। ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे।