आलोक कुमार पाण्डेय बनें कैमूर उत्पाद विशेष न्यायाधीश

आलोक कुमार पाण्डेय बनें कैमूर उत्पाद विशेष न्यायाधीश

पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम आलोक कुमार पाण्डेय को उत्पाद विशेष न्यायाधीश बनाया गया है।

कैमूर, भभुआ। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम आलोक कुमार पाण्डेय को उत्पाद विशेष न्यायाधीश बनाया गया है।

 जिले में मात्र एक न्यायाधीश आलोक गुप्ता थे। उत्पाद विभाग के तहत् 9 हजार मुकदमा लम्बित है। उसी प्रकार न्यायिक दंडाधिकारी भभुआ प्रथम श्रेणी अमृता सिंह को नोटिफिकेशन करने के बाद मुंसफ बनाया गया। मुंसफ कोर्ट 17 दिसंबर 2019 से पद खाली था। 

ज्ञात हो कि सिविल कोर्ट के मुंसफ कोर्ट विशेष होता है। पटना उच्च न्यायालय ने 27 दिसंबर को 3 सदस्यों को न्यायाधीशों के पद खाली देखते हुए संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह के मांग पर न्यायाधीशों की नियुक्ति किया जा रहा है।

 तत्काल में मुख्य न्यायिक पद खाली होने पर रश्मि प्रसाद को सीजीएम, सुशील कुमार श्रीवास्तव को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, प्रतीत आनंद द्विवेदी को किशोर न्यायालय का प्रधान मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

 संघ के संयुक्त सचिव मंटू पांडे ने बताया कि लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द सुचारू रूप से संचालन होगा।