भाजपा द्वारा आयोजित दिव्य काशी-भव्य काशी का सीधा प्रसारण झारखंडी मंदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में संतों को सम्मानित किया गया।

संत महात्माओं को किया सम्मानित किया गया, फोटो-pnp
ROHTAS, डेहरी ऑन सोन। भारतीय जनता पार्टी डेहरी नगर के द्वारा आयोजित दिव्य काशी- भव्य काशी का सीधा प्रसारण झारखंडी मंदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। प्रसारण से पूर्व झारखंडी महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पूजा अर्चना की।
मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद हिंदुस्तान के 66 वर्ष के बाद आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में काशी का उधार प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया।
Also Raed:
12 ज्योतिर्लिंग में एक काशी विश्वनाथ के भव्य धाम के लोकार्पण कि हम साक्षी बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभ मुहूर्त में संत -महात्माओं गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाबा विश्वनाथ का धाम लोगो को अर्पित किए। आज हमारा देश में भगवान भोलेनाथ के नगरी में महात्माओं एवं भक्तों के लिए एक नया दिन है।
मौके पर उपस्थित नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं सभी पदाधिकारियों के द्वारा झारखंडी मंदिर के पुजारी महंत श्री पुरुषोत्तमचार्य, विनायक ओझा बबुआ जी, आशुतोष पंडित, संतोष ओझा, अरविंद दुबे के साथ अन्य पुजारियों को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित गणमान्य लोगों को भी माला द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ भोला, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, नेता प्यारेलाल ओझा, बबल कश्यप, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती गुप्ता, नगर अध्यक्ष निर्मला कुमारी सिन्हा, नगर महामंत्री कुंवर सिंह, प्रभात शेखर सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह, वीर बसंत लाल, सुनील कुमार पाठक, विक्रम कुमार, नगर मंत्री भोला लाल दास, पिंटू सोनी, अतुल सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पतंजलि जिला प्रभारी उमा पासवान, रवि सिंह, गोपाल चौरसिया, सोनी चौधरी, सुशीला शर्मा, मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नारायण चौधरी, मीरा देवी, शिवनाथ चौधरी, राजू सिंह, उदय सिंह कुशवाहा, अरुण सिंह सहित अन्य लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण का काम किया गया।
पढ़ें: आज की ताज़ा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल के सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल 'Purvanchal News Print' जो पूर्वांचल के समग्र विकास को रखे आगे. ट्विटर, फ़ेसबुक, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर Follow करे.