वाम दलों एवम् किसान, मजदूर, महिला जनसंगठनों द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न मांगों को लेकर नारे लगाते हुए जूलूस निकालकर गाँधी पार्क में सभा की।
भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन नम्बर एक: अजय राय |
एमएसपी की गारंटी करने में सरकार कर रही हीला-हवाली : वाम लोकतांत्रिक संगठन
चन्दौली, चकिया। तहसील मुख्यालय स्थित काली जी के पोखरे पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले), आई पी एफ एवम् किसान, मजदूर, महिला जनसंगठनों द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न मांगों को लेकर नारे लगाते हुए जूलूस निकालकर गाँधी पार्क में सभा की।
इस मौके पर आईपीएफ नेता अजय राय ने कहा कि भाजपा किसानों की नम्बर एक दुश्मन पार्टी है। सभा में मंहगाई से प्रदेश की त्रस्त जनता को तत्काल राहत देने की मांग की गई। किसानों को खाद की पर्याप्त व्यवस्था प्रत्येक सहकारी समितियों, क्रय विक्रय केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जाय और कालाबाजारी पर रोक हो। एमएसपी का कानून बनाया जाय और धान खरीद में हो रही लूट को बन्द हो, सहकारी समितियों पर क्रय केन्द्र खोला जाय। महिलाओं, दलितों,अल्पसंख्यकों पर पुलिसिया दमन बंद हो।
किसान, मजदूर, महिला जनसंगठन मांगों को लेकर जुटे |
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हमेशा के लिए गेहूँ, चावल, दाल, सरसों तेल की स्थाई वितरण ब्यवस्था लागू किया जाय। वक्ताओं ने केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाय आदि सवालों को लेकर विचार व्यक्त करते हुए धरना, प्रदर्शन किया गया।
सभा में अजय राय,अनिल पासवान, शम्भूनाथ, लालचन्द सिंह, शशिकांत, रमायन राम, लालमनी विश्वकर्मा, परमानद, अनीता, शिवमूरत, रामनिवास पांडेय, अध्यक्षता सुकदेव मिश्रा संचालन शम्भूनाथ ने किया