अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा बिहार के महासचिव कन्हैया सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में मौत

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा बिहार के महासचिव कन्हैया सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में मौत

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा बिहार के महासचिव सह राजद सैनिक प्रकोष्ठ जिला इकाई कैमूर के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया। 

फाइल फोटो, pnp

कैमूर, भभुआ। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा बिहार के महासचिव सह राजद सैनिक प्रकोष्ठ जिला इकाई कैमूर के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया। 

 मोहनिया थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी पूर्व मुखिया श्री कृष्ण सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह यादव 48 वर्षीय बाइक से सवार होकर भभुआ अपने मकान पर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार से वाहन की चपेट में आने से मोहनिया भभुआ पथ स्थित डिहरा गांव के समीप जख्मी होकर गिर गए। 

आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वर्तमान ग्राम पंचायत बढुंपर से अपनी पत्नी को चुनाव के मैदान में उतारा था। मृतक कन्हैया सिंह का अरमान था कि अपने पुत्र सोनू कुमार को डॉक्टर बना कर जनहित में जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करते थे। 

उनकी दो पुत्री हैं खुशी एवं जूही है। कन्हैया सिंह यादव बबुरा स्थित श्रीकृष्ण पेट्रोल टंकी पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कन्हैया सिंह यादव की  सड़क दुर्घटना पर मौत होने पर कैमूर के वरिष्ठ समाजसेवी जिला प्रशासन से मृतक परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का मांग किया है। 

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कन्हैया सिंह यादव समाज की विभिन्न समस्याओं से संघर्ष करते हुए जनहित में कार्य करते थे। उनकी सामाजिक सोच जीवन भर याद किया जाएगा। सामाजिक कार्यकताओं ने घटनास्थल पर विशेष रुप से कमेटी गठित करके जांच करने की पुरजोर मांग किया है।