कोरोना जांच के बाद प्राप्त परिणाम में 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 05 महिला, 11 पुरूष, 03 बालक व 01 बालिका शामिल है|
सांकेतिक फोटो- pnp |
जनपद चन्दौली में किस क्षेत्र से कितने पॉजिटिव
1- बरहनी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 01
2- चहनियां ब्लाक के 03,
3- चकिया ब्लाक के 01,
4- चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र 01,
5- नौगढ़ के 01,
6- नियामताबाद के 03,
7- डी.डी.यू. नगर के 06 व
8- सकलडीहा के रहने वाले 01।
खबर है कि इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज शुक्रवार को 155 व्यक्तियों के स्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1726 नमूने संग्रहित किये गए।
16946 व्यक्ति हो चुके हैं स्वस्थ
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 17514 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 203 है। अब तक 16946 स्वस्थ्य हो चुके है।