विधायक सुशील सिंह ने शक्ति केंद्र को मजबूत करने का किया आवाहन

विधायक सुशील सिंह ने शक्ति केंद्र को मजबूत करने का किया आवाहन

विधायक सुशील सिंह अमड़ा गांव में शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मकर संक्रांति पर्व पर दर्जनों बच्चों को पतंग दिया। बच्चे काफी खुश नजर आए।

 अमड़ा शक्ति केंद्र पर मकर सक्रांति पर बच्चों को पतंग देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।फोटो-PNP

चंदौली, धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को विधानसभा के अमड़ा गांव में शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं से मिलकर रूबरू हुए।वही मकर संक्रांति पर्व पर गांव के दर्जनों बच्चों को पतंग दिया। मौके पर बच्चे पतंग पाकर काफी खुश नजर आए।
मकर संक्रांति पर्व पर विधायक सुशील सिंह ने आधा दर्जन गांवों के शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी लिया।वही कहा कि बूथ मजबूत होने से ही हम सभी मजबूत हो सकते है।कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ के हड्डी होते है।कार्यकर्ताओ के बल पर बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी जाती है।इतिहास गवाह है जिधर युवा जाते है,  उधर राजनीति करवट बदलती है।युवा सोच पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है।



युवा पीढ़ी के मन मे तेजी से पार्टी सोच विकसित हो रही है।आने वाले समय में युवाओं को राजनीति में अहम भूमिका होगी।कार्यकर्ता अपने अपने गांव में मजबूती से बूथ को मजबूत करने का काम करें।आपके मजबूत इरादों से पार्टी एक बार फिर भगवा लहराने का काम करेगी।
इस मौके पर अजीत राय, सुनील पांडेय, प्रदीप विश्वकर्मा, पवन सिंह, प्रमोद भारती, राजन सिंह, अंकित सोनकर, राजन तिवारी, मुन्ना बिन्द, श्यामा बिन्द, निकेश शर्मा, रजनीकांत राय आदि रहे।

पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।