भाकपा माले ने उर्वरक खाद नहीं मिलने पर कृषि मंत्री एवं पदाधिकारी को बर्खास्त करने की माँग की

भाकपा माले ने उर्वरक खाद नहीं मिलने पर कृषि मंत्री एवं पदाधिकारी को बर्खास्त करने की माँग की

 भाकपा माले ने किसानों को उर्वरक खाद नहीं मिलने पर जिला कृषि पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के कृषि मंत्री को बर्खास्त करने की माँग की है|

बैठक में माले कार्यकर्ता, फोटो-

 पूरी खबर पढ़े (Click for News

भभुआ। भाकपा माले जिला कार्यालय भभुआ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि कैमूर जिला में रोपनी के समय भी किसानों को उर्वरक खाद नहीं मिला|हर जगह मारा मारी होते रहा, अब गेहूं के समय भी किसानों को उर्वरक खाद नहीं मिल रहा है, अब भी मारा मारी हो रहा है यह कितनी शर्मनाक बात है ।

 कैमूर जिला में रोपनी बोवनी अब गेहूं पटान हो रहा है, तब भी किसानों को उर्वरक खाद नहीं मिल रहा है। यह साबित करता है कि कैमूर जिला के कृषि पदाधिकारी व बिहार के कृषि मंत्री यानी सरकार किसानों को उर्वरक खाद देने में विफल साबित हुईं है। 

भाकपा-माले कैमूर जिला कमिटी सरकार से मांग करती है कि कैमूर जिला के कृषि पदाधिकारी को तत्काल हटाया  जाए व बिहार के कृषि मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक खाद उपलब्ध कराई जाय। किसानों के धान को बिना देर किए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गारंटी की जाय।

बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले कैमूर जिला कमिटी के सचिव कामरेड विजय यादव ने किया बैठक में भाकपा माले  जिला कमिटी के नेता कामरेड जयप्रकाश निराला, संजय बिन्द,उत्तम साह, श्री राम राम, मुन्ना राम, जिला कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह ने भाग लिया।