मकर संक्रांति पर बसिला ग्राम प्रधान ने गरीबों में बांटा कंबल

मकर संक्रांति पर बसिला ग्राम प्रधान ने गरीबों में बांटा कंबल

बसिला गांव में ग्राम प्रधान आशा देवी व समाजसेवी रामअशीष मौर्य द्वारा 5 दर्जन गरीब बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों में कंबल वितरित करने का काम किया गया। 

कंबल वितरण करतीं बसिला ग्राम प्रधान फोटो-PNP  

चंदौली,सकलडीहा। विकास खंड सकलडीहा के बसिला गांव में ग्राम प्रधान आशा देवी व समाजसेवी रामअशीष मौर्य द्वारा 5 दर्जन गरीब बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों में कंबल वितरित करने का काम किया।
इस दौरान इन्होंने कहा कि ठंड की दस्तक व मकर संक्रांति को देखते हुए हम लोगों द्वारा पांच दर्जन गरीब परिवार के बुजुर्ग लोगों में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया है। इसमें ऐसे लोगों का चयन किया गया है। जो ठंड में कंबल का अभाव में ठिठुर रहे हैं और अपने को ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं खरीद सकते। ऐसे गरीब परिवार के लोगों को हम लोग कंबल वितरण करने का काम किया है। 

यही नहीं गांव में किसी भी प्रकार के गरीब लोगों को आवश्यकता होने पर उनकी मदद करने का काम हम लोगों द्वारा लगातार किया जा रहा है। गरीबों की सेवा हम सभी का परम कर्तव्य है। इससे जीवन में शांति महसूस होती है। इस मौके पर शिवराती देवी, शांति देवी, ललन, प्रेमनाथ,नन्हकू,सूरत, सुदामा पाल,लक्ष्मीना देवी, राजनाथ, समुद्रा देवी, निगोरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

चंदौली,अलीनगर। थाना क्षेत्र के चकरिया गांव के समीप गुरूवार को मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव निवासी अरविंद कुमार 32 वर्ष मोटरसाइकिल से सकलडीहा से अपने घर जा रहा था ।जैसे ही चकरिया गांव के समीप पहुंचा कि विपरीत दिशा से जा रही मैजिक की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। वही मैजिक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
पढ़ें : आज की ताजा खबरें (Hindi News) पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल, जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली।