ट्रकों से लूटपाट कर रहे बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर चलाई गोली, वाराणसी रेफर

ट्रकों से लूटपाट कर रहे बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर चलाई गोली, वाराणसी रेफर

बिहार के सासाराम में अपराधियों ने एक थानाध्यक्ष पर हमला करते हुए उन्हें गोली मार दी है। यह घटना रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के एनएच की बताई गयी है |

रोहतास,सासाराम। बिहार के सासाराम में अपराधियों ने एक थानाध्यक्ष पर हमला करते हुए उन्हें गोली मार दी है। यह घटना रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के एनएच की बताई गयी है। खबर है कि लूटपाट की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार छापेमारी के लिए निकले थे, इसी दौरान उन पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया।

Also Read: बाइक सवार युवकों ने महिला को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

यह घटना दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के एनएच पर धनकी जामुन मोड़ के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताय जाता है कि  गोली दिवाकर कुमार की हथेली में लगी है. हालत बिगड़ने पर उन्हें के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। असल में मामला यह है कि थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को सूचना मिली कि धनकी जामुन के पास कुछ अपराधी ट्रकों से लूटपाट कर रहे हैं। जब इस इस सूचना पर वहां पहुंचे अपराधियों ने  पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया।

इसी दौरान अपराधियों ने थानाध्यक्ष पर गोली चला दी, जिससे उनकी गोली  हथेली में लग गई. घटना के बाद के मौके पर एक अपाचे बाइक छोड़कर तीन अपराधी फरार हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह की है। इस गोलीबारी की इस घटना के बाद पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है।  मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी शुरू कर  दी है।