मजदूर विरोधी चार लेबर कोड बनाने और निजीकरण व महंगाई के खिलाफ आयोजित केन्द्रीय श्रम संघों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जूलुस निकाल सभा की |
● मजदूरों की राष्ट्रीय हड़ताल, सार्वजनिक राष्ट्रीय सम्पदा बचाने व निजीकरण छंटनी के खिलाफ: मजदूर संगठन
चंदौल- चकिया। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड बनाने और निजीकरण व महंगाई के खिलाफ आयोजित केन्द्रीय श्रम संघों की आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में चकिया काली जी पोखरें से जूलुस निकालकर पुरे बाजार में घुमकर गांधी पार्क में सभा की।
गांधी पार्क में सीटू,पत्थर खादान यूनियन किसान सभा, मजदूर किसान मंच,किसान महासभा, खेत मजदूर यूनियन, नौजवान सभा के जूट सैकड़ों लोगों के बीच सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य के नेता बाबुराम यादव ने कहा कि ग्लोबल पूंजी और देशी कारपोरेट घरानों को देश की सार्वजनिक राष्ट्रीय सम्पदा को मोदी सरकार द्वारा बेचने के खिलाफ मजदूरों की राष्ट्रीय हड़ताल देश को बचाने के लिए है।
मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने कहा कि मोदी सरकार लगातार मेहनतकश तबके पर हमला कर रही है। ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती इसका ताजा उदाहरण है। इस कटौती से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सर्वाधिक नुकसान होगा। इससे पहले सरकार ने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड संसद से पारित किए। जिसमें काम के घंटे बढ़ाकर बारह करने का प्रावधान है। सीटू के नेता महानंद यादव ने कहा कि विद्युत संशोधन विधेयक 2021 के जरिए सरकार बिजली का निजीकरण करने में लगी है। जिसके दुष्परिणाम आम जनता खासकर किसानों को महंगी बिजली के रूप में भुगतने पड़ेंगे।
खेत मजदूर यूनियन के शिवमुरत राम ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चुकी है पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी के दाम रोज बढ़ रहे है। हड़ताल के समर्थन में किसान महासभा के नेता विजयी राम ने कहा कि एक अप्रैल से दवाओं के दामों में भी बड़ी वृद्धि होने जा रही है। रोजगार का संकट गहरा रहा है और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। लाखों सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती नहीं निकाली जा रही है। इसके खिलाफ देश के सभी प्रमुख श्रमिक संघों की सफल अखिल भारतीय हड़ताल जन प्रतिरोध को मजबूत किया हैं! जूलुस में शामिल मजदूर किसान, कर्मचारियों का पुराना, पेशन बहाल करों, निजीकरण बंद करो , 28-29 का हड़ताल सफल रहा आदि नारें लगा रहें थे।
हड़ताल के समर्थन के जूलुस में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष बाबुराम यादव, मजदूर किसान मंच के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के शिवमुरत राम, किसान महासभा के विजयी राम, लाल झण्डा पत्थर खादान यूनियन के महानंद यादव, किसान सभा जिलाध्यक्ष परमानन्द कुशवाहा, सचिव लालचंद यादव, रामनिवास पाण्डेय, रमायन राम,खेत मजदूर यूनियन के जयनाथ, नौजवान सभा के नेता राजेन्द्र यादव ने नेतत्व किया व सभा को सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता नंदलाल व संचालन किसान नेता शम्भू नाथ यादव ने किया!