यूपी के बुलंदशहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 लोग झुलसे

यूपी के बुलंदशहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 लोग झुलसे

UP के बुलंदशहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 10 छात्र समेत 13 लोग झुलस गए| सभी छात्रों को रेस्क्यू कर अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती करा दिया गए है|  



बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। यह घटना डिबाई तहसील के पीछे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का मामला बताया जा रहा है।  

 जानकारी के मुताबिक प्रारम्भिक जाँच में पॉलिटेक्निक कॉलेज के होस्टल में किचन के अंदर गैस सिलेंडर फटने की खबर बताई जा रही है। इस हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 छात्र समेत 13 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। इस हादसे में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।  

हालांकि, सभी छात्रों को रेस्क्यू कर अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती करा दिया गए है। कहा जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान किचन में अचानक 5 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया ।   

Purvanchal News Print की यह खबर आपको को कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।