बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) 19 अप्रैल 2022 को जिले में पधार रहे हैं वे यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे|
बक्सर। बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) 19 अप्रैल 2022 को जिलें में पधार रहे हैं, वे यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
आज आयोजित होने वाला कर्यक्रम इस प्रकार हैं :-
08:30 बजे पूर्वाहन से बाल युवा संसद कार्यक्रम-
जिला मुख्यालय नगर भवन बक्सर में आगमन एवं दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगान के उपरांत माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा युवा संसद का उद्घाटन एवं संबोधन किया जाएगा।
एलईडी पर लघु फिल्मों का प्रसारण- बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष 2021 से संबंधित लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।
09:00 बजे पूर्वाहन से 09:15 बजे पूर्वाहन प्रश्नोत्तर काल।9:15 बजे पूर्वाहन से 9:20 बजे पूर्वाहन तक शून्यकाल।9:20 बजे पूर्वाहन से 9:30 बजे पूर्वाहन से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव।9:30 बजे पूर्वाहन से 10:00 बजेपूर्वाहन तक वाद विवाद कार्यक्रम:- बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष एवं भारत अमृत महोत्सव सर पर "युवा संवाद" कार्यक्रम में 'युग के वाहक युवाओं के संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य' विषय पर वाद विवाद।10:00 बजे पूर्वाहन से 10:30 बजे पूर्वाहन तक पुरस्कार वितरण, सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान से संबंधित लघु फिल्म का प्रसारण, अध्यक्ष महोदय द्वारा सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान के तहत सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बच्चों को नैतिक संकल्प दिलाया जाना , अध्यक्ष महोदय का समापन संबोधन एवं राष्ट्रगीत के साथ समापन।2:00 बजे अपराहन से 3:30 बजे अपराहन तक जिला सभागार बक्सर में जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विशेषाधिकार और सौजन्यता प्रदर्शन एवं समाज में संवैधानिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित बैठक।3:30 बजे अपराहन से 5:30 बजे अपराहन तक जिला सभागार बक्सर में सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान पर बुद्धिजीवियों के साथ विमर्श।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
और भी हैं खबरें ..
● भाजपा के किस बड़े लीडर ने कहा,- जिनमें पराक्रम होता है, वे परिक्रमा नहीं करते !
लखनऊ। भाजपा के बड़े लीडरपूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि पिता की डॉंट का सम्मान करने वाला पुत्र , गुरू की डॉंट का सम्मान करने वाला शिष्य और सुनार की पिटाई का सम्मान करने वाला स्वर्ण आभूषण बन कर निकलता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में पराक्रम होता है वे परिक्रमा नहीं करते हैं। उन्हें इस बात की भी चिन्ता नहीं होती है कि वे गन्तव्य तक पहुचेंगे कि नहीं पहुचेंगे। व्यक्ति अगर ईमानदारी से प्रण कर ले तो फिर हर चीज संभव हो जाती है। डा शर्मा ने कहा कि जो लोग कम गुणी होते हैं वे दिखावा करते है पर गुणी लोग हैसियत का दिखावा नहीं करते हैं। Click here 👉detail news