दबंग बीडीसी ने वार्ड सदस्या के साथ की मारपीट व बदसलूकी, घर में लगाई आग, चार पर नामजद प्राथमिकी

दबंग बीडीसी ने वार्ड सदस्या के साथ की मारपीट व बदसलूकी, घर में लगाई आग, चार पर नामजद प्राथमिकी

दबंगों ने महिला वार्ड सदस्य के घर जाकर मारपीट व गाली-गलौज की, महिला के पति व पुत्र के विरोध पर घर में आग लगा दी गई |

वार्ड सदस्या के साथ की मारपीट व बदसलूकी, घर में लगाई आग,
बक्सर। पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य प्रत्याशी को मात दे एक महादलित महिला का जीत जाना दबंगों को नागवार लगा। कई बार गाली-गलौज व धमकी दी जाती रही। 

हद तो तब हो गई, जब उक्त दबंगों ने महिला वार्ड सदस्य के घर जाकर मारपीट व गाली-गलौज की, यही नहीं महिला के पति व पुत्र के विरोध पर घर में आग लगा दी गई। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित वार्ड सदस्य द्वारा थाने में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मामला जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के कतिकनार पंचायत अंतर्गत खरवनिया गांव की है।  जहा वार्ड संख्या एक की पीड़ित वार्ड सदस्य इंदुदेवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे वे अपने घर मे खाना बना रही थी। तभी गांव के पप्पू सिंह शराब के नशे में उसके घर में घुस गाली गलौज करने लगे। साथ ही गांव में काम नही करने देने की धमकी देने लगे। जिसके बाद वार्ड सदस्य के पति व पुत्र ने पप्पू सिंह को धक्का दे घर से बाहर निकाला। जो बात पप्पू सिंह के भाई को नागवार गुजरी। वे वार्ड सदस्य के घर मे घुस मारपीट करने लगे। जिसे वार्ड सदस्य के पति व पुत्र द्वारा पिट दिया गया। 

जिसके बाद पप्पू सिंह 25 से 30 लोगो के साथ उसके घर पहुंचे वार्ड सदस्य के घर मे पत्थरबाजी व मारपीट किये। इस दौरान वार्ड सदस्य के परिजन भयभीत हो गये। इसके बाद उन दबंगों ने घर में ताला जड़ा दिया तथा, बाहर रखे उपले वाले एक घर में आग लगा दिया गया। जिसके चलते उपला, बिछावन आदि समान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना वार्ड सदस्य द्वारा फोन पर स्थानीय थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर स्थिती सामान्य हुई। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य इंदु देवी के आवेदन के आलोक में पप्पू सिंह, चिंटू सिंह सहित चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तथा पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

और भी हैं खबरें ..

मिस्टर नटवरलाल ने भोली-भाली महिलाओं को भरोसे में ले 28 लाख 40 हजार लेकर फरार, एफआईआर को तहरीर

बक्सर।  मिस्टर नटवर लाल की कहानी सामने आई है, जहां फर्जी तौर पर हस्ताक्षर कर अपने को वही व्यक्ति साबित कर देना उसकी खूबियों में थी। उसने सबकी नजरों के सामने ही भरोसे में लेकर बैंक से 28 लाख 40 हजार रकम निकालकर फरार हो गया। Click here 👉detail news