इटाढ़ी प्रखंड में विकास कार्यो के साथ बेहतर डाक्यूमेंटेशन को लेकर प्रथम स्थान पर है | पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन है |
![]() |
प्रखंड विकास अधिकारी अमर कुमार, फोटो-PNP |
● इटाढ़ी प्रखंड विकास कार्यों के साथ बेहतर डाक्यूमेंटेशन को लेकर प्रथम स्थान पर
● पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए हुआ चयन
बक्सर। जिले के इटाढ़ी प्रखंड में विकास कार्यो के साथ बेहतर डाक्यूमेंटेशन को लेकर प्रथम स्थान पर है। इसका चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए हुआ है।
![]() |
जल संचय |
खबर है कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र में सम्मान पाने वाला यह बक्सर जिले का इकलौता प्रखंड है। जिसे पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपए की धन राशि मिलेगी। यह सम्मान 24 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मिलेगा। नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत संसाधन सह इटाढ़ी प्रखंड की नोडल इंदु रानी ने बताया कि पंचायत समिति स्तर पर विकास कार्यों के साथ इटाढ़ी प्रखंड का लेखा जोखा का कागजात पूर्ण था। साथ ही पंचायत समिति द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए इस योजना के तहत चयन हुआ है।
इटाढ़ी प्रखंड :जनसंख्या 3.5 लाख लगभगपंचायत समिति सदस्य 21पंचायत 15जिला परिषद 2वार्ड सदस्य 213मनरेगा के तहत 96 योजनाएं चलाई गई है। जिसमे 107 यूनिट में 21400 पौधारोपण किया गया है। साथ ही 13762 व्यक्तिगत शौचालय तथा 23 सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है। वहीं 37 आहर का जीर्णोद्धार कराया गया है। प्रखंड अंतर्गत 39 पोखरा का खुदाई तथा मरम्मतीकरण हुआ है।
2020- 21में हुए विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने तथा उसका डाक्यूमेंटेशन मानक के अनुरूप हुआ था। इसको लेकर इटाढ़ी की नोडल अधिकारी द्वारा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार के सहयोग से आवेदन किया गया था। धरातल पर भौतिक सत्यापन करने के लिए कैमूर से जिला पंचायत राज पदाधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम आई हुई थी। जिसमे प्रखंड स्तरीय प्रत्येक विभागों का लेखा जोखा व कार्य से सम्बंधित जांच किया था। तत्पश्चात यह पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई।
![]() |
चमचमाती पक्की सड़क |
पुरस्कार के लिए तय मानक : दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए सरकार ने मानक तय कर रखें है। जिसमे प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति की गतिविधियों तथा विकास कार्यो का संचालन किस तरीके से हो रहा है। योजनाओं से सम्बंधित कागजात पूरे है या अधूरे। समिति के तहत गठित कमिटी के दायित्व को पूरा करने सहित अन्य कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच किया गया है। नोडल अधिकारी इंदु रानी ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक हर दो महीने पर होनी चाहिए। बैठक में लिए गए निर्णय पर अमल करने सहित उसे धरातल पर उतारने की कवायद पूरी होनी चाहिए।
आरक्षित कोटिवार समिति का गठन: प्रखंड में चलने वाली पंचायत समिति की योजनाओं के लिए कमिटी के गठन किया जाता है। जिसमे महिलाओं सहित हर कोटि के सदस्य इसमें शामिल किए जाते है। गठित टीम द्वारा समय समय होने वाली बैठक में लिए गए निर्णय का रजिस्टर में लिखित रूप से दर्ज करने व अमल करना होता है। इस बैठक में नागरिकों के लिए चल रही योजनाओं में नल जल, पौधारोपण, सड़क,नाली गली,शिक्षा व पानी आपूर्ति सहित अन्य कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने में यह भी दर्शाया गया है कि वितीय वर्ष में आवंटित राशि का उपयोग सही तरीके से हुआ है, या नही। इस दौरान आडिट रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया था।
![]() |
बागवनी |
प्रखंड में जल जीवन हरियाली से लगायत सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारा गया है। पौधारोपण, नल-जल योजना,गली - नाली निर्माण, शौचालय निर्माण ,सड़क निर्माण, आवास योजना का लाभ,आहर का जीर्णोद्धार ,तालाब की खोदाई,सोख्ता का निर्माण, पेवर ब्लाक निर्माण का काम कराया गया है। पात्रों को पेंशन, प्रधानमंत्री आवास , राशन की सुविधा है। इससे यह प्रखंड जिले में एक नम्बर पर आया है।
Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
और भी हैं खबरें ..
मिस्टर नटवरलाल ने भोली-भाली महिलाओं को भरोसे में ले 28 लाख 40 हजार लेकर फरार, एफआईआर को तहरीर
बक्सर। मिस्टर नटवर लाल की कहानी सामने आई है, जहां फर्जी तौर पर हस्ताक्षर कर अपने को वही व्यक्ति साबित कर देना उसकी खूबियों में थी। उसने सबकी नजरों के सामने ही भरोसे में लेकर बैंक से 28 लाख 40 हजार रकम निकालकर फरार हो गया। Click here 👉detail news