सीओ ने शिखा को हल्दी लगाई, वर- वधु को आशीर्वाद भी देंगे, खूब सराहे जा रहे अनिरुद्ध सिंह

सीओ ने शिखा को हल्दी लगाई, वर- वधु को आशीर्वाद भी देंगे, खूब सराहे जा रहे अनिरुद्ध सिंह

सीओ अनिरुद्ध सिंह  एक गरीब परिवार की बेटी को अपनी मुंह बोली बहन बताते हुए उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा ही नहीं लिया, बल्कि उसकी शादी की हर रस्म में शामिल हो रहे हैं |

शिखा यादव को हल्दी भी लगाई,Photo- PNP

चंदौली, सकलडीहा। बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो सच्चे मन से समाज की सेवा के प्रति संकल्पित होते हैं, ऐसे में से सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह  का नाम सबसे ऊपर रखा जाए तो भी वह कम ही होगा।

गरीब परिवार की बेटी को बनाया मुंह बोली बहन

 उन्होंने एक गरीब परिवार की बेटी को अपनी मुंह बोली बहन बताते हुए उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा ही नहीं लिया, बल्कि उसकी शादी की हर रस में भागीदारी कर रहे हैं। आज शुक्रवार को हल्दी के रस में भी शामिल हुए और शिखा यादव को हल्दी भी लगाई। पूरी शादी का खर्चा उठा रहे हैं और साथ ही वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए सबको आमंत्रित भी कर रहे हैं।
  
गरीब परिवार की बेटी को अपनी मुंह बोली बहन बनाया , Photo- PNP

बरठी गांव के सौरभ के साथ 23 अप्रैल को शिखा लेगी सात फेरे  

सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह के इस नेक कार्य की चहुंओर चर्चा हो रही है। वे इस पहल से काफी सराहे जा रहे हैं। उनसे गरीब परिवारों की अपेक्षाएं भी बढ़ गयी हैं। दरअसल में हुआ यूं कि सकलडीहा तहसील के आवाजापुर गांव के समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने  गांव की गरीब परिवार की एक बेटी की शादी कराने के लिए अनुरोध किया था।
 जिसके बाद सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने शादी में होने वाले खर्च के अलावा भी अन्य मदद देने का भरोसा लड़की के पिता को दिया था। जिसके बाद पिता ने बरठी गांव के अवधेश कुमार (Awadhesh Kumar) के पुत्र सौरभ यादव से 23 अप्रैल को शादी तय कर दी है। शादी में होने वाले खर्च को सीओ के द्वारा पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से शादी में आने की अपील भी की जा रही है।

ट्विटर पर लोगों से की अपील, लिखा वर-वधु आशीर्वाद के आकांक्षी

सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि, " मेरी मुँहबोली बहिन शिखा यादव की शादी 23 अप्रैल को सकलडीहा के आवाजापुर कालेज ग्राउंड से है। वर-वधु आपके आशीर्वाद के आकांक्षी है। आगे लिखा है- आपकी गरिमामय उपस्थिति हमें ऊर्जा देगी। उन्होंने दर्शन अभिलाषी में भी अपने नाम के साथ अन्य साथियों 
सतेंद्र सिंह ,मिथलेश तिवारी, अजीत सिंह ,विनोद मिश्र और समस्त चंदौली पुलिस परिवार लिखा है ।

Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

और भी हैं खबरें ..


रिपोर्ट: मो.मोईन
बक्सर। बिहार राज्य के बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत कुकुढ़ा गांव के रहने वाले एक युवक जय प्रकाश की  Love Story  इतनी परवान चढ़ी कि सात समंदर पार करके आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया से सात फेरों के बंधन में  बंध गया। आस्ट्रेलिया में पढाई के दौरान यह प्यार गहराता गया।  Click here 👉detail news