UP : भ्रष्टाचार से आहत योगी ने भाजपाइयों को दी नसीहत

UP : भ्रष्टाचार से आहत योगी ने भाजपाइयों को दी नसीहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते सरकार की छवि खराब हो रही है| पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में योगी ने कहा कि अपनी दलाली बंद करें| हम अधिकारियों को देख लेंगे|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, File Photo.

लखनऊ। यहां एक बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह ईमानदारी के साथ काम करें। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते सरकार की छवि खराब हो रही है। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दो टूक शब्दों में योगी ने कहा कि अपनी दलाली बंद करें। हम अधिकारियों को देख लेंगे। 

बता दें की उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने के बाद सीएम योगी के तेवर कुछ ज्यादा ही चढ़ें हुए हैं। यहां मंत्रिमंडल के सहयोगियों व विधायकों के साथ मंडल-जिले केप्रभारी मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है अब संगठन के पदाधिकारियों के साथ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

वहीं अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते सरकार की छवि खराब हो रही है।इसके पहले दिनों पहले ही अफसरों को योगी फटकार लगा चुके हैं।  इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में अफसरों को लेकर ऐलान किया था कि भ्रष्ट व लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ऐसे अफसरों की लिस्ट शासन तैयार कर रहा है। जिन्हें किसी भी महत्वपूर्ण पद पर तैनाती नहीं दी जाएगी। वहीं, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। खा की- इस व्यवस्था व निर्देश सख्ती के साथ लागू किया जायेगा।  

● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।