खरीफ महोत्सव में खेती किसानी से संबंधित जानकारी के साथ, ही मत्स्य पालन व पशुपालन की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान किया गया|
●प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण उपादान वितरण कार्यक्रम का हुआ आगाज
कुदरा (कैमूर)। प्रखंड परिसर में खरीफ महोत्सव के अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशु प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक राम, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, के साथ ही जिला से आए कृषि वैज्ञानिकों, की ओर से प्रखंड के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी के साथ, ही मत्स्य पालन व पशुपालन की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बीरेंद्र राम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंदन कुमार के द्वारा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक राम द्वारा उपस्थित आगंतुक कर्मी मीडियाकर्मी के साथ ही प्रखंड के किसानों को संबोधित करते हुए, कृषि पर प्रकाश डालते हुए, फसलों के अवशेष ना जलाने की अपील किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि फसलों की अवशेष जलाने की वजह से वातावरण तो प्रदूषित होता ही है, साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी क्षीण होता है।
अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा उपस्थित गणमान्य लोग मीडिया कर्मी के साथ ही किसानों को संबोधित किया गया। किसानों से रासायनिक उर्वरक के प्रयोग कम करने के साथ ही जैविक उर्वरक के प्रयोग पर विशेष प्रकाश डाला गया। किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाने पर चिंता व्यक्त किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि आगजनी की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ और वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है, जो की बहुत ही दुःखद है।
प्रखंड उद्यान पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा वृक्षारोपण के तहत, फल के पौधों के संदर्भ में विशेष जानकारी दिया गया। बताया गया कि सरकार द्वारा विशेष अनुदान राशि तय किया गया है। नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू जी के द्वारा भी प्रखंड के किसानों को संबोधित करते हुए कृषि संबंधित जानकारी दिया गया।
किसान सलाहकार महेंद्र तिवारी किसान सलाहकार अवनीश कुमार वह जिला से आए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा भी किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दिया गया।उक्त अवसर पर बहेरा पंचायत के मुखिया विनोद यादव, मीडिया कर्मी, प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी, अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मी के साथ ही सैकड़ों सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।