स्थानीय बाजार से लेकर नागेपुर, सिरोहूंपुर, टीमिलपुर के साथ सकलडीहा ब्लाक के कई ऐसे गांव है, जहां पर वर्षों से जल निकासी की समस्या आज भी बरकरार है|
दूर नहीं हो रही है जल निकासी की समस्या पटे हुए हैं नाले |
रिपोर्ट-अनिल सेठ
चंदौली, सकलडीहा। योगी सरकार गांवों के विकास का लाख दवा करें लेकिन आलम यह है कि स्थानीय बाजार से लेकर नागेपुर, सिरोहूंपुर, टीमिलपुर के साथ सकलडीहा ब्लाक के कई ऐसे गांव है, जहां पर वर्षों से जल निकासी की समस्या आज भी बरकरार है। जबकि, हर गांव में कई बार चुनाव हुए और कई ग्राम प्रधान बदले गए लेकिन अगर नहीं बदली तो इन गांव की तस्वीर। ग्रामीण क्षेत्रों में ये समस्याएं आज भी बरकरार है। थोड़ा बहुत कहीं कहीं कुछ सुधार तो हुए पर, संपूर्ण सुधार आज तक नहीं हो पाया।
इसी कड़ी में सकलडीहा बाजार जन समस्याओं का सबसे बड़ा हब बना हुआ है। जिससे सटे हुए गांव कि पानी का निकास समस्या कई वर्षों से नहीं हो पा रहा है। सकलडीहा विधानसभा में तहसील ब्लॉक, सीओ कार्यालय, कोतवाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीएसएनल ऑफिस के साथ कई अन्य सरकारी दफ्तर स्थित है। इन सबके बावजूद सकलडीहा के जल निकासी की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है।
कई बार यहां के सांसद और विधायक सहित अन्य अधिकारियों को इस बारे में प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रिक मीडिया के माध्यम से अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन आज तक इसका सुनिश्चित समाधान नहीं हो पाया। अभी कुछ महीने पूर्व नागेपुर ग्राम सभा में जल निकासी के लिए सरकारी धन भी आने की चर्चा रही। जिससे नाली का निर्माण करा कर जल निकासी समस्या का समाधान कराने की कवायद बताई गई थी लेकिन उसके बावजूद भी जल निकासी समस्या का समाधान अभी नहीं हो पाया।
अगर शासन और प्रशासन चाहे तो इस समस्या का निदान हो सकता है लेकिन वह भी कागजी कार्रवाई करने के बाद मौन साध लेते हैं। चंद दिनों बाद बारिश का मौसम आने वाला है और नाली की समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है अगर शासन-प्रशासन इस विषय पर ध्यान नहीं देता है तो बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसे यहां के लोग जो कुछ वर्ष पूर्व कई महीनों तक झेलते रहे हैं।
● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।