ललितपुर घटना के बाद प्रयागराज में आरोपी SHO की फोन लोकेशन मिली थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी और गिरफ्तार कर लिया गया|
दुष्कर्म का आरोपी SHO प्रयागराज से गिरफ्तार, Photo- PNP |
प्रयागराज |यूपी के ललितपुर में हुई तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना में नामजद आरोपी SHO प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर है कि ललितपुर घटना के बाद प्रयागराज में आरोपी SHO की फोन लोकेशन मिली थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी और गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात की जानकारी प्रयागराज जोन ADG प्रेम प्रकाश ने दी।
ज्ञातव्य हो कि ललितपुर से नाबालिग लड़की से पहले गैंगरेप और फिर थाने में दुष्कर्म करने का मामला आज सुबह सामने आया था।
ललितपुर के पाली थाने के SHO पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप था। आरोप लगने के बाद से थानाध्यक्ष (SHO) फरार हो गया। तभी उसको सस्पेंड कर दिया गया था,। साथ ही आरोपी इंस्पेक्टर समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
दूसरी ओर जब नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर उसके पिता से बात की गई तो उसने बताया कि गांव के 3 लड़के बच्ची को बहलाकर भोपाल ले गए थे। जहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और घर आने के बाद उनकी बेटी ने परिजनों को सारी आपबीती बताई।
जिसके बाद पिता बेटी को लेकर पाली थाना पहुंचे, जहां प्रभारी तिलकधारी ने उनकी बेटी को सरकारी रूम पर बुलाया और रात भर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना खुलासा के बाद पुलिस महकमें सनसनी फ़ैल गयी। विपक्षी पार्टियां योगी सर्कार ऊपर हमलावर हो गयीं थीं। आज आरोपी को प्रयागराज से अरेस्ट कर लिया गया।
● Purvanchal News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।