पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक करूणापति तिवारी की अध्यक्षता में हुई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक करूणापति तिवारी की अध्यक्षता में हुई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

बैठक में दिसम्बर 2022 तक अगली कार्यकारिणी के गठन होने तक पूर्व कोषाध्यक्ष डाक्टर उदय कुमार राय व कृष्ण कुमार वर्मा को तहसील अध्यक्ष के स्थान पर संगठन के कार्य संचालन के लिए आम सभा द्वारा अधिकृत किया गया | 

तहसील इकाई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सकलडीहा की धानापुर में बैठक

सकलडीहा, चंदौली। उत्तर प्रदेश पूर्वी संयोजक करूणापति तिवारी व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में तहसील इकाई श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सकलडीहा की धानापुर के एक निजी हाल में बैठक आहूत की गई थी।  


 जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्य मौजूद थे। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सभी सदस्यों ने सभी वक्ताओं ने बारी बारी से अपने विचारों को रखा। बैठक में दिसम्बर 2022 तक अगली कार्यकारिणी के गठन होने तक पूर्व कोषाध्यक्ष डाक्टर उदय कुमार राय व कृष्ण कुमार वर्मा को अध्यक्ष के स्थान पर संगठन के कार्य संचालन के लिए आम सभा द्वारा अधिकृत किया गया| 

बैठक का संचालन संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं पीथापुर के पूर्व प्रधान संजय प्रताप सिंह ने किया| इसके अतिरिक्त बैठक में पूर्व तहसील अध्यक्ष गौतम पाण्डेय, महामंत्री मुहम्मद अलीम हाशमी, कोषाध्यक्ष डाक्टर उदय कुमार राय, संगठन मंत्री अनिल कुमार सेठ, अवधेश यादव, मुहम्मद अफजल खांन, संतोष कुमार मौर्य, अशोक कुमार यादव ,कृष्ण कुमार गुप्ता ,संजय कुमार पांडे ,प्रमोद कुमार, अवनीश कुमार राय, रणवीर आदि उपस्थित रहे ।