भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों, अति पिछड़ों और दलितों को लाभ मिल रहा है |
चकिया, चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व चकिया विधायक कैलाश खरवार के प्रति सम्मान व्यक्त किए।
इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों, अति पिछड़ों और दलितों को लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं भी जन-जन तक पहुंच रही हैं। घर-घर तक लोगों को इसका लाभ मिला है और ऐसा सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा, 2024 में फिर आएगी मोदी सरकार
भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आने वाले 2024 के लोक सभा के चुनाव में भाजपा पूरे तन मन से लगी हुई है। बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ-बूथ जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और 2024 में बीजेपी को एक बार फिर से जीत हासिल होना तय है।
कार्यक्रम के अंत में चकिया नगर पंचायत विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव एवं ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद में प्रधान प्रतिनिधि सारांश केसरी के नेतृत्व में सांसद दर्शना सिंह ने फलदार व छायादार वृक्ष का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण बनाये रखने का संदेश दिया।
इस दौरान उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्य, काशीनाथ सिंह,चकिया मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, कैलाश जायसवाल, शुभम मोदनवाल, प्यारे लाल सोनकर, अरविंद मोदनवाल, सुशील पांडे, रवि गुप्ता ,दिव्या जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, दीपक चौहान सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।