रांची में चेकिंग के दौरान वाहन ने महिला दरोगा को रौंद डाला , मौत

रांची में चेकिंग के दौरान वाहन ने महिला दरोगा को रौंद डाला , मौत

 बुधवार तड़के करीब तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में महिला दरोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन ने रौंद डाला जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी|

महिला दरोगा संध्या टोपनो 

Purvanchal News Print |

रांची, झारखंड । बुधवार तड़के करीब तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान  झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में महिला दरोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन से रौंदकर हत्या कर दी। वह 2018 बैच की अधिकारी थीं।

Click Read: Road Accident : चलती कार पर डंफर पलट (Dumper overturned on moving car) गया , पांच मरे

बताया जाता है कि संध्या टोपनो ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और फरार हो गया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आज पूर्वाह्न 10 बजे तक पिकअप वैन व ड्राइवर का पता नहीं चल सका था। 


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsp