उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के इस्तीफा का पत्र वायरल मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं |
![]() |
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव |
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के इस्तीफा का पत्र वायरल मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इस पत्र का सहारा लेकर योगी सरकार को घेरने का काम किया है। उन्होंने मंत्री रहते हुए दलित का अपमान करने वाली भाजपा सरकार से मंत्री को त्यागपत्र देना ही बेहतर बताया है।
अखिलेश ने बुधवार को अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडिल से पोस्ट करते हुए कहा है कि, हां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं, परंतु दलित होने का अपमान मिले, ऐसी भेदभाव करने वाली भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने का बेहतर उपाय है। सपा अध्यक्ष ने यह भी लिखा कि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।
सपा मुखिया ने अपने दूसरे ट्वीट में उप्र की भाजपा सरकार के मंत्रालयों के भ्रष्टाचार व कुशासन का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि, 'उप्र भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की क्रोनोलॉजी समझिए। पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय में विद्रोह, फिर स्वास्थ्य मंत्रालय में और अब जल शक्ति मंत्रालय में विद्रोह की स्थिति पैदा हो गई है।' अब जनता पूछ रही है कि उप्र की भाजपा सरकार ईमानदारी से बताए कि अगली बारी किसकी है ?
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-