पूर्व CM जीतन राम मांझी पाँच जिले के दौरे पर ,मोहनियाँ में भव्य स्वागत

पूर्व CM जीतन राम मांझी पाँच जिले के दौरे पर ,मोहनियाँ में भव्य स्वागत

पाँच जिले के दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोहनियाँ में भव्य स्वागत किया गया |

क्षेत्र की समस्या बताते 
Purvanchal News Print |

मोहनियाँ, कैमूर। पाँच जिले के दौरा पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैमूर जिला के मोहनियाँ में भव्य स्वागत किया गया। 


  बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी विधानसभा क्षेत्र अध्ययन के लिए पाँच जिलों के दौरे पर हैं । जिसमें की बक्सर होते हुए बुधवार को कैमूर जिला में आगमन के अवसर पर, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में, कैमूर जिले के बॉर्डर नुआंव प्रखंड के पजराव गांव से अगुवाई करते हुए, रामगढ़ के रास्ते मोहनियाँ पहुंचते ही अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 

कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

उसके उपरांत श्री माँझी भभुआँ के लिए प्रस्थान किए। गुरुवार को मांझी द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की बैठक किया जाएगा। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी एक बैठक होगी। उसके उपरांत सरकारी तंत्र के साथ बैठक किया जाएगा। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों के दौरे पर निकल जायेंगे।  


मौके पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कैमूर मनोज कुमार गुप्ता के साथ ही प्रदेश यूवा सचिव श्रवण कुमार, प्रदेश सचिव रामबचन राम, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना देवी,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैमूर सत्येंद्र सिंह, पूर्व जिला महासचिव विजय मुसहर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहनियाँ वीरेंद्र प्रसाद इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित है।

रिपोर्ट: कुमार चन्द्र भूषण तिवारी

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsp