लखनऊ: BKU कार्यकर्ताओं का धरना 75 घंटे बाद हुआ खत्म, मंत्री टेनी की बर्खास्तगी की रखे थे मांग

लखनऊ: BKU कार्यकर्ताओं का धरना 75 घंटे बाद हुआ खत्म, मंत्री टेनी की बर्खास्तगी की रखे थे मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 75 घंटे के लिए धरने पर बैठे किसानों के रविवार को 75 घंटे पूरे हो गए। 

 

लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 75 घंटे के लिए धरने पर बैठे किसानों के रविवार को 75 घंटे पूरे हो गए। ततपश्चात  किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देने के बाद धरने को समाप्त कर दिए। 

 दरअसल, बता दें कि केंद्रीय सरकार में मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी को लेकर लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18, 19 और 20 अगस्त को धरना देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन वहां ऐसा न करने देने से संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 75 घंटे के लिए जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देने की घोषणा की थी। 

जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जिला कलेक्ट्रेट पर भी किसान पिछले 75 घंटों से धरने पर बैठे गए थे। आज किसानों के इस धरने को 75 घंटे पूर्ण होने के बाद धरने पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम किसानों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर इस धरने को समाप्त किया गया। 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि लखीमपुर खीरी से संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान था कि वहां धरना दिया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन ने धरना स्थल पर जन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। फिर इसके बाद पूरे प्रदेश में 75 घंटे के धरने के बाद किसान मोर्चा ने ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस ज्ञापन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर जो क्षेत्र की समस्या है उसको लेकर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। 
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.