बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के साथ बालिका शिक्षा अभियान के तहत ऐसे गरीब बच्चे जिनकी घर की स्थिति काफी दयनीय है और उनको हमेशा इस प्रकार की मदद दी जाती है |
![]() |
छात्राओं को बांटी गई साइकिल व शिक्षण सामग्री |
सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर शनिवार को ग्यारह छात्राओं को साइकिल शिक्षण सामग्री के साथ एक हजार रूपये धनराशि मुहैया कराई गई, ऐसे पेट ही इनके चेहरे खिल उठे। इस पुनीत कार्य को करने के दौरान चंदौली जिले के एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इस पुनीत कार्य करने के बाद अधिकारियों के चेहरे पर भी एक संतोष भरी मुस्कान देखने को मिली। सकलडीहा सर्किल इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार सिंह के कार्यालय पर आज नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज के साथ ही सकलडीहा इंटर कॉलेज के छात्राओं को भी एक समाजसेवी द्वारा ग्यारह साइकिल शिक्षा सामग्री के साथ साथ ₹1000 की नगद धनराशि दी गई।
Click Read-
👉सकलडीहा तहसील : डीएम व एसपी ने सुनी जनता की फरियादें, घट नहीं रहीं शिकायतें
👉तिरंगा अभियान आंदोलन के तहत प्राथमिक विद्यालय सरने में बच्चों व अभिभावकों को किया गया जागरुक
यह पुनीत कार्य चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी की मौजूदगी में किया गया। इस कार्यक्रम का मेन उद्देश्य बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के साथ बालिका शिक्षा अभियान के तहत ऐसे गरीब बच्चे जिनकी घर की स्थिति काफी दयनीय है और उनको हमेशा इस प्रकार की मदद दी जाती है ।
सकलडीहा तहसील के आवाजापुर के दुर्गेश सिंह ने बताया की इस कार्य में 5 बच्चियां ऐसी थी, जिन्होंने पूर्व में पढ़ाई लिखाई छोड़ दिया था। कारण कि उनके घर की माली स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे बच्चियों का फिर से एडमिशन कराने के साथ यूनिफॉर्म ,जूता, मोजा, पढ़ाई, लिखाई की सामग्री उपलब्ध कराई गयी। वही इस पुनीत कार्य को करने का मेन उद्देश्य यही था कि जो बच्चियां दूरदराज से पढ़ने के लिए स्कूलों पर जाती हैं, उनके लिए सरकार के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर उनका उत्साहवर्धन करने के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे।
उन बच्चियों को समय-समय पर सरकार के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं की ओर से भी हमेशा मदद और अनुदान मिलता रहेगा। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई कही भी बाधित ना हो सकेगी। वही साइकिल पाने के कारण नौगढ़ से आई छात्राओं के चेहरे पर खुशी का माहौल व्याप्त था।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .