मुकेश अंबानी ने जियो की 5G सर्विस देश के चार प्रमुख मेट्रो शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली 2022 तक लॉन्च कर दी जाएगी | 5 जी सर्विस दिसंबर, 2023 तक यानि 18 महीनों के अंदर देशभर में मिलनी शुरू हो जाएगी |
मुकेश अंबानी : दिवाली पर लॉन्च होगी Jio की 5G सर्विस |
👉सस्ते 5 जी फोन के लिए Google के साथ काम जारी, रिलायंस रिटेल का टर्नओवर 2 लाख करोड़ होने पर दी बधाई
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 45वीं सालाना आमसभा की बैठक (एजीएम) में कंपनी प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो की 5जी सर्विस लॉन्च करने सहित कई बड़े ऐलान किए हैं। 5G सर्विस देशभर में दिसंबर, 2023 तक लांच जाएगी।
बैठक में निवेशकों को संबोधित करते हुए रिलायंस प्रमुख ने कहा कि जियो की 5जी सर्विस देश के चार प्रमुख मेट्रो शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली 2022 तक लॉन्च कर दी जाएगी । उसके बाद यह सेवा दिसंबर, 2023 तक यानि 18 महीनों के अंदर देशभर में मिलनी शुरू हो जाएगी, जिसे लागू करने के लिए शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
कंपनी की 45वीं एजीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जनिए संबोधित करते हुए आरआईएल प्रमुख ने बताया कि जियो ने भारत में 5G नेटवर्क के लिए क्वाल कॉम के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने बेहद किफायती 5जी स्मार्टफोन और गूगल क्लाउड विकसित करने के लिए गूगल के साथ भी साझेदारी कर रही है।
उन्होंने निवेशकों से कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटेल कंपनियों के साथ साझेदारी पहले से है, लेकिन अब क्वालकॉम के साथ साझेदारी करने जा रहे हैं। अंबानी ने कहा कि सस्ते 5जी फोन के लिए गूगल के साथ काम जारी है। जियो के पास स्पेक्ट्रम के सभी बैंड मौजूद है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की मीडिया बिजनेस में बेहतरीन ग्रोथ रही है। उन्होंने रिलायंस रिटेल का 2 लाख करोड़ रुपये टर्नओवर पर सबको बधाई दी।
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी सर्विस के लिए कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। देशभर में दिसंबर 2023 तक 5G सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। मुंबई में जल्द ही जियो एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जियो की यह 5जी सर्विस दुनिया में सबसे तेज होगी। जियो देश का नंबर वन डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है जबकि हर तीन में से 2 घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल हो रहा है। रिलायंस ने 2.32 लाख नौकरियां भी दी हैं।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें व अन्य गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.