एन.आई.एक्ट की धारा-138 वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली सुनील कुमार चतुर्थ चन्दौली के अध्यक्षता में किया गया |
फाइल फोटो |
चंदौली | आज एन.आई.एक्ट की धारा-138 वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली सुनील कुमार चतुर्थ चन्दौली के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें श्याम बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, दीपक कुमार मिश्र सिविल जज (सी0 डि0)चंदौली, सुश्री शिप्रा सिंह सिविल जज (जू0डि0) चंदौली, कुंवर सूर्य सेन सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली, शिरिष पटेल सिविल जज (जू०डि०) चकिया चन्दौली, नरेंद्र कुमार यादव अपर सिविल जज (जू0डि0 )चकिया चंदौली, एवं श्रीमती स्नेहा सिंह सिविल जज (जू०डि०)एफ०टी०सी० उपस्थित थे।
Also Read : Court Judgement : दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में पति व ससुर को सात-सात साल की सश्रम कारावास
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार ने बताया कि माननीय कार्य पालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश के अनुपालन एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली में उपस्थित वादकारीयों, एवं अधिवक्तागणों के साथ एन.आई.एक्ट की धारा-138 वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत सम्पन्न हुआ।
जनपद न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया:-
1. श्री श्याम बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 14 एन.आई.एक्ट की धारा- 138 वादों का निस्तारण किया गया।
2. श्री दीपक कुमार मिश्र सिविज जज (सी०डि०) चन्दौली के द्वारा कुल 02 एन.आई.एक्ट की धारा-138 वादों का निस्तारण किया गया।
3. सुश्री शिप्रा सिंह सिविल जज (जूनियर डिविजन) चंदौली के द्वारा कुल 02 एन आई एक्ट धारा 138 वादों का निस्तारण किया गया।
4. श्री नरेंद्र कुमार यादव अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) चकिया चंदौली के द्वारा कुल 01 एन आई एक्ट की धारा 138 वादों का निस्तारण किया गया।
उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा एन.आई.एक्ट की धारा-138 में कुल 19 मुकदमों का निस्तारण किया गया। उक्त सूचना श्रीमान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री संदीप कुमार के द्वारा दी गयी । उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 19 है।