कार्यक्रम का आरंभ मुख्यमंत्री के वर्जुअल संबोधन के द्वारा हुआ, तत्पश्चात बड़ी संख्या में जनपद में शिक्षक दिवास पर राज्य अध्यापक/ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य आयोजन किया गया |
![]() |
नियामताबाद के सरने विद्यालय की शिक्षिका नीलम तिवारी को सम्मानित करते डीएम व विधायक रमेश जायसवाल |
चंदौली | जनपद में शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक/ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य आयोजन किया गया।
![]() |
BJP विधायक रमेश जायसवाल के साथ सम्मानित शिक्षक |
इस अवसर पर माननीय विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह के द्वारा राज्य अध्यापक नंद कुमार शर्मा कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर विकासखंड चहनियां के अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक विकासखंड में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्यमंत्री के वर्जुअल संबोधन के द्वारा हुआ, तत्पश्चात बड़ी संख्या में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जनपद से राज्य अध्यापक पुरस्कार नंद कुमार शर्मा विकास को प्रतीक चिन्ह,शाल, सरस्वती प्रतिमा के अतिरिक्त 25,000 रुपये के बैंक चेक देकर किया गया।
![]() |
BSA के साथ नियामताबाद के उत्कृष्ट शिक्षक |
नियामताबाद विकासखंड से सैयद मोहम्मद कमर, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती सुरेश केशरवानी, श्रीमती दीपमाला, एसआरजी श्रीमती SRG श्री जय प्रकाश यादव, एसआरजी श्री सुभाष सिंह यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
![]() |
BEOमनोज कुमार यादव के साथ नियामताबाद ब्लॉक के सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षक |
इस अवसर पर जनपद के अन्य विकास खंडों के दूसरों के उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मान किया गया। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल, डीएम संजीव सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार ने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाकर और भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव द्वारा भी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी गई। विकासखंड को निपुण विकासखंड बनाने हेतु मार्गदर्शन किया गया।