लखनऊ पुलिस ने सरगना समेत सात लुटेरों को धर दबोचा, आठ घटनाओं का हुआ खुलासा

लखनऊ पुलिस ने सरगना समेत सात लुटेरों को धर दबोचा, आठ घटनाओं का हुआ खुलासा

अपराध शाखा की उत्तरी जोन की टीम और जानकीपुरम ने सरगना सहित सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है| ये लोग संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग स्थानों पर लूटपैट की घटनाओं को अंजाम देते थ|

पुलिस ने सरगना सहित सात लुटेरों को गिरफ्तार किया 
By : Purvanchal News Print / लखनऊ। राजधानी के अपराध शाखा की उत्तरी जोन की टीम और जानकीपुरम पुलिस ने सरगना सहित सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लोग संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग स्थानों पर लूटपैट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद एक साथ आठ घटनाओं का खुलासा किया है। यह पुलिस की बड़ी सफलता बताई जा रही है। 

पुलिस उपायुक्त उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान भुईयन देवी तिराहे के पास से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नौ हजार रुपये नगदी , ई-रिक्शा, बैटरी सहित, अवैध तमंचा  व अन्य चीजें बरामद हुयी हैं।
 

पकड़े गए अभियुक्त मूलरूप से सीतापुर निवासी जावेद और सलमान हैं, ये दोनों भाई हैं। इनके अलावा तालिब, आदिल, सामिर, विशाल चौरसिया और जीशान भी हैं। इस गिरोह का सरगना जावेद है। ये बदमाश लखनऊ क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर सूनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर बल प्रयोग करके उनसे लूटपाट करते थे। इतना ही नहीं ऑटो व ई-रिक्शा को बुकिंग कराने के बाद एकांत स्थान पर ले जाकर चालक को पीटकर ई-रिक्शा छीन भी लेते हैं।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने बताया कि इन अभियुक्तों को एक गिरोह काम राजधानी में अपराधों को अंजाम देता था, जिसका सरगना जावेद और उसका भाई सलमान है। उन्होंने बताया कि बीते फरवरी माह में थाना बंथरा में एक गुटखा कंपनी के डीसीएम को लूटा गया था, इसमें जावेद और सलमान की शामिल थे।  इनकी गिरफ्तारी हुई और ये लोग जेल  भी गए हुए है ।
 


 जेल में रहने के साथ ही इन लोगों ने गिरोह बनाया था। इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।    

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.