Chandauli News | व्यापार मण्डल का व्यापारी गोष्ठी एवं जनपदीय बैठक सम्पन्न

Chandauli News | व्यापार मण्डल का व्यापारी गोष्ठी एवं जनपदीय बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जनपद की बैठक एवं व्यापारी गोष्ठी का कार्यक्रम नौगढ़ कस्बा में संपन्न हुआ | व्यापार मंडल के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया | 

 फूल मलाओं से पदाधिकारियों का स्वागत,मंचासीन व्यापर मंडल के पदाधिकारीगण 

By : दिवाकर राय पत्रकार, चंदौली / नौगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जनपद की बैठक एवं व्यापारी गोष्ठी का कार्यक्रम नौगढ़ कस्बा में संपन्न हुआ। जैसे ही जनपद एवं प्रदेश के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर कस्बे में प्रवेश किया, स्थानीय व्यापार मंडल व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने जमकर फूल मालाओं से स्वागत किया।


व्यापारियों ने अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ गगनचुंबी जयघोष के नारों से पूरे कस्बे को उत्सव में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम की शुरूवात ईश वंदना से हुआ,तद्पश्चात एक बार फिर से मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का माल्यार्पण एवं परिचय हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल शत्रुध्न केशरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का यह संगठन व्यापारियों की रक्षा करने का कार्य करता है, एवं उनकी मांगों को शासन एवं प्रशासन के माध्यम से पूर्ण कराने का कार्य करता है।

छापे एवं सर्वे का विरोध हमें पुरजोर तरीके से करना चाहिए


वहीं विशिष्ट अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि बाजारों में पढ़ने वाले छापे एवं सर्वे का विरोध हमें पुरजोर तरीके से करना चाहिए। कोई अधिकारी यदि जबरन वसूली करें तो उसकी सूचना तत्काल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दीजिए। विशिष्ट अतिथि एवं मिर्जापुर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रहरि कहा कि ऑनलाइन बिजनेस को केंद्र सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिये आने वाले समय मे ऑनलाइन बिजनेस पर अंकुश नही लगा तो देश के चार करोड़ व्यापारी और उनके यहाँ दुकानों ,पर कार्य करने वाले चार करोड़ लोग यानी आठ करोड़ लोगों का परिवार प्रभावित हो जायेगा।  जिसे देश का व्यापारी और व्यापार मंडल कत्तई बर्दाश्त नही करेगा।

सरकार प्राथमिकता के आधार पर दे शस्त्र लाइसेंस 



 केंद्र की सरकार से हमारी माँग है कि व्यापारी हित के साथ देश हित में ऑनलाइन बिजनेस को रोका जाय साथ ही इन विदेशी कम्पनियों पर अंकुश लगाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने कहा कि कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है व्यापार मंडल किसी भी दल से बड़ा संगठन होता हैं और अपने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में तत्पर रहता हैं साथ ही यह भी कहा कि जिले के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए करदाता व्यापारी को सरकार प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने चाहिए।


 60 साल की आयु पूर्ण किए जाने के बाद व्यापारियों ने माँगा पेंशन 


 वही प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर  जायसवाल ने सम्बोधन में कहा कि व्यापारी अपने जीवन काल में न्यूनतम 40 वर्ष तक विभिन्न प्रकार का व्यापार करके सरकार को कई गुणा टेक्स देता रहा है, जिसका प्रयोग सरकार विभिन्न विकास कार्यों में करती है। लिहाजा व्यापारियों के इस सराहनीय योगदान को लेकर उन्हें 60 साल की आयु पूर्ण किए जाने के बाद पेंशन का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने कोरोना काल में सरकार, प्रशासन सहित आम लोगों का सहयोग किया है, जिसके चलते इस वर्ग को कारोना वारियर्स का दर्जा प्रदान किया जाए।  जिले के सभी उद्यमी एवं व्यापारियों को एक मंच पर एक साथ मिलकर व्यापारी हितो की रक्षा के लिये संघर्ष करना होगा | 

ऑनलाइन बिजनेस के कारण व्यापारियों का व्यापार खतरे में

वर्तमान समय मे बढ़ते ऑनलाइन बिजनेस के कारण व्यापारियों का व्यापार खतरे में पड़ने वाला है अब संगठित होकर मुकाबला करना होगा। संबोधन करते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएग एवं व्यापारी सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने के लिऐ तैयार है व्यापारि हितो की रक्षा के लिए ही संगठन बना है, जिसके माध्यम से व्यापारियों की बड़ी से बड़ी लड़ाईया लड़ी जाती है । वही प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि  व्यापारियों की अपनी रक्षा सुरक्षा के लिए एकत्रित होकर लड़ना होगा यदि आप संगठित नही रहेंगे तो रोजाना आपका शोषण होगा।
j

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री देव जायसवाल एवं प्रधान प्रतिनिधि नौगढ़ दीपक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डू ,तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति,नौगढ़ प्रधानपति एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता ,गुलाब चंद केशरी ,राजकुमार पाल ,लालसाहब यादव ,गुलफान खान,बुद्धिनारायन,प्रदीप, भगवान दास,मन्सूर आलम,राजकुमार जायसवाल,मुन्नू जायसवाल,भरत,विनोद,मुकुन्द रस्तोगी,शंकर गुप्ताब्यापार मंडल अध्यक्ष कमालपुर कस्बा ,पंकज प्रसून,भानुयादव,कुन्दन चौहान, लक्ष्मण वर्मा,हनुमान चौरसिया, गुलाबचन्द,,आजाद अन्सारी,सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.