रोहतास जिले के करगहर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजेंदर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई | विजेंद्र यादव करगहर के प्रमुख भी रह चुके थे और फिलहाल पैक्स अध्यक्ष के पद पर थे |
![]() |
विजेंद्र यादव करगहर के प्रमुख गोली मारकर हत्या |
पटना/रोहतास। बिहार से एक बड़ी खबर है। रोहतास जिले के करगहर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजेंदर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विजेंद्र यादव करगहर के प्रमुख भी रह चुके थे और फिलहाल पैक्स अध्यक्ष के पद पर थे।
बीते तीन दशक से वे राजद के साथ जुड़े हुए थे और कुछ दिनों के लिए वे भाजपा और बसपा में भी गए लेकिन फिर वापस राजद में आ गए। रोहतास पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह वे कुछ मजदूरों के साथ वे धान के खेत की निराई कर रहे थे। इसी बीच अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पहले उनसे हालचाल पूछा। कुछ निजी बात का बहाना बनाकर खेत से बाहर सड़क पर बुलाया। जब बदमाश जाते समय प्रणाम करने के बाद पीछे से उनके गर्दन तथा सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
खेत में काम कर रहे मजदूरों ने जब गोलियों की आवाज सुनी तो दौड़कर सड़क पर पहुंचे, तब तक बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए भाग चुके थे । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी । थोड़ी देर के बाद करगहर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश भी झेलना पड़ा।
ग्रामीणों ने विरोध जताया, पुलिस को पीट दिया
इस दौरान करगहर थाना की पुलिस के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने धक्का- मुक्की तथा पिटाई भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। एक घायल पुलिसकर्मी को करगहर पीएचसी में भर्ती कराया गया। एक राहगीर को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है।
बताया जाता है कि विजेंद्र यादव का लालू परिवार से बहुत ही पुराना संबंध रहा है। पिछले कुछ चुनावों में उन्होंने राजद के लिए धुआंधार प्रचार भी किया था। तेजस्वी यादव के साथ कई कार्यक्रमों में उन्हें मंच साझा करते हुए भी देखा गया। कुछ दिनों के लिए वे बहुजन समाज पार्टी तथा भाजपा के भी से भी जुड़ गए थे। वे पिछले कई वर्षों तक सरकार के प्रखंड प्रमुख भी रहे थे। वर्तमान में वह पैक्स अध्यक्ष थे। विजेंद्र यादव पर दो साल पूर्व भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस दौरान वो बाल-बाल बच गए थे। एल्कीन इस बदमाश उन्हें मारने में सफल रहे।