सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से इस्तीफा दे चुके महेन्द्र राजभर ने बनाई नई पार्टी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से इस्तीफा दे चुके महेन्द्र राजभर ने बनाई नई पार्टी

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) से इस्तीफा दे चुके पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने आज मंगलवार को एक नई पार्टी की घोषणा कर दी | 


 👉नयी पार्टी का नाम रखा सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी 

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) से इस्तीफा दे चुके पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने आज मंगलवार को एक नई पार्टी की घोषणा कर दी। उन्होंने नयी पार्टी का नाम सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी रखा है। 


श्री राजभर आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और नई पार्टी  की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाया है।

 


बता दें कि बीते 5 सितम्बर, 2022 को महेन्द्र राजभर ने अपने 30 कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया के सामने ओपी राजभर की पार्टी का टोपी उतारकर इस्तीफा दिया था। उसके बाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगभग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पद से इस्तीफा देने लगे। इसके पहले भी कुछ पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर समता पार्टी बना लिए हैं। 


 नयी पार्टी की घोषणा के मौके पर महेन्द्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि वह राजभरों की कमाई व मेहनत को बेचने का काम करते थे। कार्यक्रम की अनुमति ना मिलने पर महेन्द्र राजभर ने आरोप लगाया कि ओपी राजभर के दबाव में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने हमारे नए संगठन के गठन को लेकर अनुमति नहीं दी है । इसी वजह से हमारे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में आज इकट्ठा हुए हैं। जहाँ पार्टी की घोषणा की गयी। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.