UP विधान सभा में आज महिला सदस्यों के लिए ऐतिहासिक दिन रहा | 38 महिला सदस्यों ने शिक्षा, लैंगिक भेदभाव, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य तथा अन्य मुद्दों को उठाकर समाज में फैली कुरीतियों को लेकर अपने विचार रखीं |
![]() |
उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज का दिन एक इतिहास बन गया |
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज गुरुवार का दिन एक इतिहास बन गया। विधान सभा के मानसून सत्र के चौथे दिन अलग-अलग दलाें की 38 महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लीं । इस दौरान महिला सदस्यों ने शिक्षा, लैंगिक भेदभाव , महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य तथा अन्य मुद्दों को उठाकर समाज में फैली कुरीतियों को लेकर अपने विचार रखीं।
इस दौरान अधिष्ठाता के रूप में तीन महिला सदस्यों ने अपनी भूमिका निभायी थी । आज की कार्यवाही के उपरान्त विधायकों को टेबलेट वितरण का काम शुरू किय गया । इसकी शुरुआत विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महिला विधायकाें को टेबलेट देकर किया ।
इससे पूर्व आज सदन की कार्यवाही पूर्वाहन 11 बजे प्रश्न काल के साथ शुरू हुई थी । इसके बाद विभिन्न नियमों के तहत महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया। पूरे दिन 08 घंटे 12 मिनट तक चली कार्यवाही में महिला सदस्यों ने 01 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक इस कार्यवाही में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 24 महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से 10 सदस्यों, अपनादल (एस) के तीन एवं कांग्रेस पार्टी की एक सदस्य ने अपने विचार व्यक्त किये।
प्रश्न प्रहर होने के उपरान्त 38 महिला सदस्यों ने कार्यवाही में भाग लिया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अधिष्ठाता के रूप में डॉ मंजू शिवाच के अतिरिक्त आज सपा विधायक सैय्यदा खातून और भाजपा की अनुपमा जायवाल को भी मौका दिया।
इस मौके पर नेता सदन योगी आादित्य नाथ ने कहा कि सामान्य दिनों में पुरुषों के शोरगुल के नीचे महिला सदस्यों की बात दब जाती थी। आज कम से कम महिला सदस्यों की बातों को सुनने के लिए हम यहां बैठे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सदस्यों को चाहिए कि वह अपनी भाषा में अपनी बात रखें, जिससे चर्चा को आगे बढ़ाने में मदद मिले सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लोक सभा के अलावा देश के विभिन्न विधान सभाओं में भी भेजी जाए कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा से इस प्रकार के सुझाव आयें है।
इन महिलाओं ने भाजपा की तरफ से लिया हिस्सा
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुपमा जयसवाल, अर्चना पाण्डेय, अंजुला सिंह माहौर, गुलाब देवी, डॉ मंजू शिवाच, मनीषा, मुक्ता संजीव राजा, मीनाक्षी सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, कृष्णा पासवान, सरिता भदौरिया, अलका सिंह, अदिती सिंह, नीलमा कटियार, जय देवी, केतकी सिंह, ओममणी वर्मा, रजनी तिवारी, मंजू त्यागी, पूनम शंखवार, आशा मौर्या, सलोना कुशवाहा, राजबाला सिंह एवं प्रतिभा शुक्ला ने हिस्सा लिया।
सपा की तरफ से इन्होंने भाग लिया
समाजवादी पार्टी की तरफ से महिला सदस्यों में डॉ रागिनी, पूजा, सैय्यदा खातून, ऊषा मौर्या, पूजा पाल, महारानी प्रजापति, गीता शास्त्री, इन्द्राणी देवी, विजमा यादव एवं रेखा वर्मा ने भाग लिया। इनके अलावा अपना दल (एस) डॉ सुरभि, डॉ रश्मि आर्या, सरोज कुरील, एवं कांग्रेस पार्टी की तरफ से आराधना ‘मोना’ ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।
महिला सदस्यों के उद्बोधन के उपरान्त संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना को आज की इस एतिहासिक कार्यवाही के लिए धन्यवाद व्यक्त किया ।