सपा का तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अखिलेश यादव को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई

सपा का तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अखिलेश यादव को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने दी शुभकामनाएं एवं बधाई

अखिलेश यादव को सपा का तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और अन्य पार्टी नेताओं ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी | 

अखिलेश यादव को बधाई देते सकलडीहा विधायक, सत्यनारायण राजभर व अन्य 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे श्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का पुनः तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और जनपद के अन्य पार्टी नेताओं ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 


Also Read :






ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का गुरुवार को राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था।  इस अधिवेशन में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तीसरी बार समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह सपा का अधिवेशन लखनऊ स्थित रमाबाई मैदान (Ramabai Maidan) में हुआ था।
 


सपा के लखनऊ अधिवेशन के दौरान अखिलेश यादव को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा था कि , " मुझे अध्यक्ष चुनकर आपने जो मुझे पर और भरोसा जताया है।  उसके लिये मैं आप सबका बहुत आभारी हूं। ये पद नहीं जिम्मेदारी है और ये ऐसे समय में जिम्मेदारी मिली है जब संविधान और संस्थाएं खतरे में है। आपके सहयोग से हम लड़ेंगे और परास्त करेंगे। उन्होंने कहा था कि - " जब पांच साल बाद हम सब मिले तो संकल्प लिए कि जब अगली बार मिलेंगे तो सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर मिलेंगे। "



उनके तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चंदौली के सपा नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और जनपद के अन्य पार्टी नेताओं ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी



सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.