बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सपाइयों ने हवन-पूजन कर ईश्वर से दुआ मांगी |
![]() |
हवन-पूजन करते सपाई |
सकलडीहा, चंदौली। रेलवे स्टेशन सकलडीहा स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सपाइयों ने पूजा-पाठ किया |
सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की इन दिनों हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है , वे मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। जहां उनका अच्छे डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। अभी दो दिन पूर्व ही सकलडीहा के पार्टी विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए हॉस्पिटल पर गए हुए थे।
वहीं गुरुवार को समाजवादी पार्टी छात्र संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू लाल यादव की अध्यक्षता में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर हवन-पूजन कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। इस हवन पूजन में छात्र संघ पूर्व जिला अध्यक्ष के अलावा कुलदीप यादव, प्रमोद यादव ,सोनू यादव ,छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष अजय यादव, मुकेश सिंह यादव, ओमप्रकाश सिंह यादव, शिवलोक यादव, अजय यादव शिवदयाल यादव आदि उपस्थित रहे।