उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेदांता हॉस्पिटल पहुंच मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी

उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेदांता हॉस्पिटल पहुंच मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की ली जानकारी


उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) शुक्रवार को सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे

नेता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए Deputy CM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) शुक्रवार को सपा नेता मुलायम सिंह यादव से मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से सेहत के बारे में जानकारी ली। वे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव से भी बातचीत किया। बताया जाता है कि तकरीबन आधे घंटे तक उप मुख्यमंत्री मेदांता अस्पताल में मौजूद रहे। 


डॉक्टरों के मुताबिक सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव क्रिटिकल केयर यूनिट में हैं और कई तरह के इंफेक्शन से पीड़ित हैं।  पिछले कई दिनों से यहां  मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य कई नेता और उनके परिजन मेदांता हॉस्पिटल में ही मौजूद हैं। 


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि हम सब उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि मुलायम सिंह यादव जल्दी ही ठीक हो जाएं। बता दें कि डॉक्टरों ने मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई बड़े नेता मेदांता हॉस्पिटल पहुंच चुकें है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी सीएम योगी भी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं और चिंता भी जताई है। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram