Kanpur News : दो मार्ग दुर्घटना में अब तक 31 लोगों की मौत, घायलों का हालचाल लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

Kanpur News : दो मार्ग दुर्घटना में अब तक 31 लोगों की मौत, घायलों का हालचाल लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी

UP News | कानपुर नगर में अलग-अलग दो थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है | कई घायलों का हैलट अस्पताल पर इलाज चल रहा है | सीएम योगी आदित्यनाथ हालचाल लेने हैलट अस्पताल पहुंच रहे हैं | 

So far 31 people have died in a two-way accident, Chief Minister Yogi will reach to take care of the injured
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों का हालचाल लेने हैलट अस्पताल पहुंच रहे 

कानपुर/ लखनऊ । यूपी के कानपुर नगर में अलग-अलग दो थाना क्षेत्र में बीतीरात हुए मार्ग दुर्घटनाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई घायलों का हैलट अस्पताल पर इलाज चल रहा है। खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों का हालचाल लेने हैलट अस्पताल पहुंच रहे हैं। 


सीएम के आने की भनक लगते ही जनपद के आलाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मालूम हो कि सीएम योगी की दुर्घटना के बाद से पूरे घटनाक्रम पर नजर है। वह अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।


 बता दें कि साढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उन्नाव के चन्द्रिका देवी मंदिर से कोरथा गांव निवासी राजू निषाद अपने एक वर्षीय बेटे का मुंडन कराकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस आ रहे थे। गांव से करीब तीन किमी पहले ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उस गड्ढे में पानी भरा था। ट्राली के नीचे उसी पानी में दबने से मौके पर 26 लोगों की मौत हो गई।




अभी प्रशासन और पुलिस इस हादसे से उबर ही नहीं पाया था कि रात की भोर में थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत अहिरवां फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इस हादसे में भी पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल भी हो गये। ये लोग भी विन्ध्यवासिनी मंदिर मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे।


जिले में हुए दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में अब तक कुल 31 लोगों की मौत हो चुकी और दर्जनों घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  इन घटनाओं पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया था। तत्काल उन्होंने दो मंत्रियों को मौके पर भेजा और अब खुद मुख्यमंत्री खुद घायलों का हालचाल लेने के लिए हैलट अस्पताल पहुंच रहे हैं।


 इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। उनके आने की खबर लगते ही अस्पताल परिसर के आसपास सफाई का अभियान शुरू हो गयी । इसके साथ ही गड्ढायुक्त सड़कों में मिट्टी व गिट्टी भरी जा रही है और चूने का जगह-जगह छिड़काव भी किया जा रहा है।



सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.