Sakaldiha News : सकलडीहा कोतवाली पुलिस के ऊपर ग्रामीणों द्वारा पथराव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नामजद सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
![]() |
मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार |
👉बृहस्पतिवार को नोनार व कसवड गांव में हुआ था विवाद
सकलडीहा। कोतवाली के तुलसी आश्रम नोनार गांव में बृहस्पतिवार को दो गांव के बीच हो रहे विवाद को रोकने पहुंची कोतवाली पुलिस के ऊपर ग्रामीणों द्वारा पथराव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नामजद सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले एक युवक के द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज के मामले में कसवढ़ व पीथापुर गांव के बीच लाठी-डंडे व पथराव किया गया। मामले को सुलझाने पहुंची कोतवाली पुलिस पर भी ग्रामीणों ने रेलवे लाइन से पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने 17 नामजद व 25 लोगों के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मामले में संलिप्त कुछ आरोपित जो कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इनमे जितेंद्र राय, बिट्टू राय, रोहित कुमार, मनीष यादव, दीपक यादव, उदयी यादव व गोपी राजभर शामिल हैं। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि नोनार की घटना में शामिल सात आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।