बठ्ठी कालेज के पूर्व प्राचार्य भोजापुर निवासी ब्रह्मदेव पाण्डेय के निधन पर ब्राह्मण हितकारिणी महासभा ने शोक सभा में दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी |
स्व. ब्रह्मदेव पाण्डेय के निधन पर ब्राह्मण हितकारिणी महासभा ने जताया शोक |
👉स्व. पाण्डेय ब्राह्मण समाज के गौरव, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता : नन्द कुमार पाण्डेय
By-Diwakar Rai / सकलडीहा, चंदौली | सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को ब्राह्मण हितकारिणी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में संस्था के प्रबंधक एवं बठ्ठी कालेज के पूर्व प्राचार्य भोजापुर निवासी ब्रह्मदेव पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी |
ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय जी ब्राह्मण समाज के गौरव थे, उनके निधन से ब्राह्मण समाज मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
बैठक में बद्री तिवारी, रविन्द्र तिवारी, हरिद्वार तिवारी, कमलापति पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, देवेंद्र पाण्डेय, विभूति तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, रिपुसूदन पाण्डेय, मनोज चौबे, गोबिंद उपाध्याय, अजीत पाण्डेय उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री पारस नाथ तिवारी ने किया |
इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पांडेय (पदुमनाथपुर) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब अपने जीवन में एक विशेष व्यक्ति को खो दिया है। वे हम सभी के अभिभावक थे। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि स्वीकार हो।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram 👉 Teligram