पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू, ठिठुरन बढ़ी

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू, ठिठुरन बढ़ी

बिहार में पछुआ हवा की वजह से एक बार फिर ठंड की रफ्तार बढ़ गयी है। यूपी में सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है और लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू, ठिठुरन बढ़ी
ठण्ड से बचाव करते लोग 

नई दिल्ली/ उप्र / बिहार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है और यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक ठण्ड बढ़ गई है। बिहार में पछुआ हवा की वजह से एक बार फिर ठंड की रफ्तार बढ़ गयी है। यूपी में सुबह-सुबह कोहराछाने लगा है और लोग अधिक ठंड महसूस कर रहे हैं।

 
उत्तर पश्चिम, उत्तर भारत और मध्य भारत में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं।  इन इलाकों का मौसम शुष्क बना हुआ है।  हालांकि, दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी बारिशों का दौर जारी है।  कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुयी है।
 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में मध्यम से लेकर तेज बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में आज भारी बारिश की पूरी सम्भावना है । मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान देश के  कई  हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। इस दौरान नॉर्थ-ईस्ट और सेंट्रल इंडिया का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना रह सकता है। 


जबकि यूपी, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से इन इलाकों में पारा लगातार गिरता जा रहा है और सर्दी में इजाफा देखने को मिल रहा है। राजस्थान समेत देश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बिहार में भी पछुआ हवा की वजह से एक बार फिर ठंड की रफ्तार बढ़नी  शुरू हो गयी है। यूपी में सुबह-सुबह कोहरे छाया रहता है और लोग अधिक ठंड का महसूस  करने लगे हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की पूरी उम्मीद है। 


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तमिलनाडु के दक्षिणी भागों और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी सम्भावना है। जबकि तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, मणिपुर और मिजोरम में हल्की बारिश तय है। वहीं पूरे उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram👉 Teligram.