Lucknow Crime : किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में फेंके , दुष्कर्म की आशंका

Lucknow Crime : किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में फेंके , दुष्कर्म की आशंका

यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म करने के बाद बेटी की हत्या किये जाने की बात की है।

Lucknow Crime : किशोरी  की धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में फेंके , दुष्कर्म की आशंका

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म करने के बाद बेटी की हत्या किये जाने की बात की है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

बताया जाता है कि राजधानी के दुबग्गा थाना अंतर्गत मौराखेड़ा में रहने वाली एक किशोरी रोजाना की तरह नित्यक्रिया के लिए शुक्रवार को खेत गई हुयी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बेटी के काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन गए। खेत में ही बेटी की खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ पाया गया था। शव के पास ही एक चाकू भी बरामद हुआ। चाकू पर खून के निशान लगे हुए थे। गांव की बेटी की हत्या की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।


इस घटना में उदासीनता पर लोगों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी, थाना प्रभारी, सर्किल थाना की फोर्स के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किये। शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की हैं।


एसीपी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक 17 साल की किशोरी का शव खेत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का जायजा लिया। प्रथमदृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवती की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के चलते की गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है | 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram