Sports News: स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास : राम आसरे बीईओ बरहनी

Sports News: स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास : राम आसरे बीईओ बरहनी

 Sports Competition | कंपोजिट विद्यालय कम्हरिया में खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेडल प्राप्त किया | 

Sports News: स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास : राम आसरे बीईओ बरहनी
माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते बीईओ 

By- Diwakar Rai/ धीना, चंदौली | बरहनी  ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय कम्हरिया में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ कबड्डी खो-खो आदि खेलों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मेडल प्राप्त किया।

 इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ बरहनी राम आसरे द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने संबोधन में बीइओ ने बताया कि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आरंभ में मां सरस्वती वंदना कंपोजिट विद्यालय कंदवा के बच्चियों के द्वारा किया गया और स्वागत गीत कंपोजिट विद्यालय कम्हरिया के बच्चों के द्वारा गया। 

 खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में कृष्णा नंदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकौड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में महिमा कमपोजिट विद्यालय कम्हरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कब्बडी में यूपीएस नूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Sports News: स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क का होता है विकास : राम आसरे बीईओ बरहनी
मंचासीन अतिथि गण एवं शिक्षक पदाधिकारी 

इसके पहले यहां पर आए हुए अतिथियों का स्वागत कम्पोजिट विद्यालय कम्हरिया के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता असिस्टेंट प्रोफेसर कामेश सिंह व डा. जय कुमार सिंह और संचालन अध्यक्ष विशिष्ट बी टी सी ने किया | विशिष्ट अतिथि रमेश राय एवं यशवर्धन सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ थे। 


संजय सिंह जिला महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा आए हुए अभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस अवसर पर अंजनी सिंह ग्राम प्रधान कांता द्विवेदी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार प्रशांत सिंह नीरज श्रीवास्तव कमलेश राय अजय यादव मोहन यादव संजीत भारती नीरज विपिन संजय सिंह योगेश सिंह विक्रांत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।  


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram