उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में दो दिनों से तापमान में तेजी से आई गिरावट जा रही है, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ती जा रही है |

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में दो दिनों से तापमान में तेजी से आई गिरावट , गलन बढ़ी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में दो दिनों से तापमान में तेजी से आई गिरावट जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। कोहरे ने प्रदेश को पूरी तरह से ढक दिया है। घने कोहरे से सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी आयी हैं। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अलर्ट भी जारी हुआ है।
लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के साथ-साथ मौसम भी खराब होता जा रहा है। मौसम विभाग ने तापमान में हो रही गिरावट को देखते हुए अलर्ट को अपडेट करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज के अंतर्गत मौसम के खराब होने की चेतावनी को लेकर जारी किया जाता ह साथ ही किसानों का फसल का काफी ध्यान रखने को कहा गया है। किसानों से रोगों के प्रकोप से बचाने के लिए खेतों पर निगरानी करने की सलाह दी गई है।
विजिबिलिटी कम , धूप में आयी कमी
राजधानी लखनऊ से प्रदेश के तमाम हिस्सों में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई विजिबिलिटी कम होने से लोगों को सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था। सोमवार को भी यही स्थिति थी। कम विजिबिलिटी से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह रात में कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एम. दानिश ने बताया कि बादलों की वजह से दूध पर भी असर देखने को मिल सकता है। धूप के तेवर पहले कमजोर हो जाएंगे जबकि अभी तक धूप का असर बना हुआ था।
प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा रिकार्ड के मुताबिक मंगलवार को इन शहरों के तापमान रहने की उम्मीद :-
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
लखनऊ 9 डिग्री 23 डिग्री
कानपुर 7 डिग्री 23 डिग्री
आगरा 8 डिग्री 23 डिग्री
बरेली 7 डिग्री 21 डिग्री
गोरखपुर 9 डिग्री 24 डिग्री
वाराणसी 8 डिग्री 24 डिग्री
मेरठ 7 डिग्री 22 डिग्री
नोएडा 9 डिग्री 23 डिग्री
प्रयाग 9 डिग्री 25 डिग्री