' चंदौली चलो - प्रशासन आपके द्वार ' (Chandauli Chalo - Administration at your doorstep) अभियान के तहत बरहनी विकास खंड पर मेला, प्रदर्शनी जन चौपाल का आयोजन कर लोगों को शासन द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं से लाभान्वित किय गया |
बरहनी ब्लॉक कार्यालय पर मेला, प्रदर्शनी में जिलाधिकारी ईशा दुहन, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के साथ अन्य अधिकारी,फोटो : PNP |
Highlights :-
👉शासन द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं से आमजन हुआ लाभान्वित
👉डीएम के आवास लक्ष्य स्वीकृती, शौचालय के बारे में पूछा तो बीडीओ हड़बड़ा गए
👉सैयदराजा विधायक ने संपर्क मार्गो पर गंदगी के बावत डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया
👉आजीविका मिशन की महिलाओं ने जिलाधिकारी चंदौली को कैंडिल किया भेंट
👉महिलाओं की गोद भराई व पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार की रस्म निभाई गई
By-Diwakar Rai /धीना, चंदौली | सुशासन सप्ताह अंतर्गत ' चंदौली चलो - प्रशासन आपके द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को बरहनी विकास खंड कार्यालय पर मेला, प्रदर्शनी जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान आजिविका मिशन,श्रम विभाग,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित दो दर्जन स्टाल लगाए गए थे। शासन द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुआ ।
आयोजित जन चौपाल का शुभारंभ जिलाधिकारी ईशा दुहन व सैयदराजा विधायक द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात महिला कल्याण विभाग कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, इंडियन फार्मर, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग सहित अन्य स्टालों का अवलोकन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार स्टाल पर पांच महिलाओं की गोद भराई की रस्म व पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार की रस्म भी निभाई गई ।
यही नहीं स्टॉल पर मौजूद व्यंजनों का रसास्वादन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का उत्साहवर्द्धन भी किया गया। वहीं आजीविका मिशन स्टाल पर मौजूद महिलाओं से स्टाल पर लगी दरी की कीमतों के बारे में जानकारी लेते हुए आमदनी के बाबत भी पूछा गया। इस दौरान आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी चंदौली को कैंडिल भी भेंट किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,जिलाधिकारी चंदौली ईशा दुहन,मु़ख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण सहित अन्य स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली।
वही ग्राम पंचायत विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर मॉडल शौचालय सहित आवास का अवलोकन किया गया। आवास का लक्ष्य स्वीकृती,शौचालय के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान मौजूद खंड विकास अधिकारी से जब जिलाधिकारी द्वारा प्रश्न किया गया तो चंद समय के लिए खंड विकास अधिकारी अचकचा गए। सैयदराजा विधायक ने गांव के संपर्क मार्गो पर गंदगी के बावत जब जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया, तब ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साधने में ही अपनी भलाई समझी।
जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों का भी जिलाधिकारी विधायक द्वारा अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली गई । उज्ज्वला गैस कनेक्शन,आवास की चाभी भी पात्रों मे वितरण हुआ।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाइके राय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी शैलेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, बाल विकास परियोजना अधिकारी बरहनी आर पी मौर्य, सौरभ सिंह, पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी राम आसरे,महेन्द्र सिंह,दु़खहरन राय,भगवती तिवारी,पवन सिंह ,विक्की सिंह,पिंटू राय सहित अन्य मौजूद रहे।