इस बार जैसी बढ़त मैनपुरी से सपा ने बनाई है, वैसी पहले कभी नही देखी गयी। इस बीच प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया है। अपनी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा लिया।
मैनपुरी। समाजवादी पार्ट के उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी से सारे रिकार्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत हासिल की है, इस बार जैसी बढ़त मैनपुरी से सपा ने बनाई है, वैसी पहले कभी नही देखी गयी।
इसी के साथ प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया है। मतलब अब साफ है चाचा- भतीजा एक हो गए हैं। अपनी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा लिया है।
जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र जहां से शिवपाल यादव विधायक हैं। वहां से सपा रिकार्ड तोड़ बढ़त बनायीं है। ऐसे में शिवपाल यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव की पार्टी का सपा में विलय हो गया। शिवपाल यादव ने सपा का झंडा अपनी गाड़ी पर लगा लिया हैं।
समाजवादी पार्ट के उम्मीदवार डिंपल यादव की मैनपुरी से रिकार्ड तोड़ जीत पर यादव परिवार से लेकर सपा को कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल छाया हुआ है। ऐसे में सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने भी डिंपल यादव की जीत को ऐतिहासिक बताया है।
उन्होंने मतगणना के पहले ही कहा था कि जनता नेताजी के साथ है और डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत होगी। सरकारी मशीनरी कार्यकर्ताओं को डराने ,धमकाने का काम कर रही थी। बावजूद इसके लोगों ने समाजवादी पार्टी पर और डिंपल यादव पर भरोसा जताया है।
वही प्रसपा अध्यक्ष और जसवंत नगर विधानसभा से विधायक शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से बड़ी जीत हुई है। नेताजी का जलवा कायम है। चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ। यहां की जनता ने उस चैलेंज को स्वीकार किया और जनता ने सरे पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह चुनाव 2 लाख से ज्यादा अंतर से जीतेंगे।