महिलाएं अब जागरूक हो अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ रहीं : दर्शना सिंह

महिलाएं अब जागरूक हो अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ रहीं : दर्शना सिंह

 ग्राम सचिवालय के उद्घाटन मौके पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि इस ठंडी में आप सभी लोगों का यहां आना एक सुखद संदेश है कि महिलाएं अब जागरूक हो रही है और अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ रही हैं। 

महिलाएं अब जागरूक हो अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ रहीं : दर्शन सिंह

👉राज्यसभा सांसद ने ग्राम सचिवालय का किया उद्घाटन, गरीबों में बांटीं कंबल 


चंदौली / मिर्जापुर । राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आज मिर्जापुर जनपद के जमालपुर ब्लाक अंतर्गत गोरखी पंचायत भवन परिसर में ग्राम सचिवालय का उद्घाटन के द्वारा फीता काटकर किया इस अवसर पर जमालपुर ब्लाक प्रमुख भी उपस्थित रही।

इस उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि इस ठंडी में आप सभी लोगों का यहां आना एक सुखद संदेश है कि महिलाएं अब जागरूक हो रही है और अपने हक और अधिकार के प्रति लड़ रही हैं। 

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। ग्राम सचिवालय के उद्घाटन के बाद दर्शना सिंह जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर उन्हें ठंड से बचाने का भी प्रयास किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार रही है उसने कितना विकास किया आप सब जानते हैं।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.