UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड बरकरार, बार‍िश के बाद मौसम बदलने की उम्मीद

UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड बरकरार, बार‍िश के बाद मौसम बदलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है | पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान बताया गया है | 

UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड बरकरार, बार‍िश के बाद मौसम बदलने की उम्मीद
 यूपी में कड़ाके की ठंड बरकरार, बार‍िश के बाद मौसम बदलने की उम्मीद 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के जिलों में कड़ाके की ठंड का आसार गुरुवार को भी देखने को मिला,अभी इसका असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 


बुधवार की रात कुछ जनपदों में घना कोहरा नजर आया। जबकि, गुरुवार की सुबह मौसम कुछ साफ नजर आया। बीती रात गाड़ियां रेंग- रेंग कर चल रही थीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि सुबह घने कोहरे बाद शनिवार तक मौसम में ठंड से कुछ हद तक राहत के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान भी बताया गया है।


आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश कहते हैं कि गुरुवार की सुबह भी राजधानी समेत तराई बेल्ट के जनपदों  और पूर्वांचल  के जिलों में घने कोहरे के लिए 24 जिलों में येलो अलर्ट हो सकता है। शनिवार तक तापमान में दो से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गयी है और सर्दी से कुछ राहत मिलने के आसार बढ़े हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में बदली के आसार बने रहेंगे। शनिवार के बाद एक बार दोबारा तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। बता दें क‍ि बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक तापमान झांसी में 27 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ , अन्य अधिकतर जिलों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 सबसे कम तापमान कानपुर में 4.8 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहराबना रहेगा है। कुछ जगहों पर बदली भी छाई रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।


पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार में घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। अगले 24 घंटे में लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी होने की उम्मीद है। पंजाब व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है और घना कोहरा भी छा सकता है। कानपुर मंडल में गलन वाली सर्दी बढ़ने के आसार बने हुए हैं।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.