मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर भाजपाइयों ने की चर्चा, लोकार्पण 17 को

मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर भाजपाइयों ने की चर्चा, लोकार्पण 17 को

सदलपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।

मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर भाजपाईयों ने की चर्चा
मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर भाजपाईयों ने की चर्चा 

👉17 फरवरी को बहुप्रतीक्षित मटकुट्टा रेलवे उपरगामी सेतु के लोकार्पण सहित छः उपरगामी रेलवे सेतु के शिलायंस केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय के हाथों दोपहर 2 बजे

By- अशोक कुमार यादव/ ताराजीवनपुर , चंदौली | सदलपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह ने किया ।


बैठक में आगामी 17 फरवरी को बहुप्रतीक्षित मटकुट्टा रेलवे उपरगामी सेतु के लोकार्पण सहित छः उपरगामी रेलवे सेतु के शिलायंस केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय के हाथों दोपहर 2 बजे किया जायेगा। इस दौरान एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है।

बैठक में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय वर्चुवल संवाद में जुड़ कर कहा कि इस उपरगामी सेतु का मांग क्षेत्रवासियों द्वारा कई वर्षो से थी आज वह पूर्ण हो रहा है|

कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया।बैठक में सूर्यमुनी तिवारी, राणा प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, संजय पाण्डेय, सुब्बन सिंह, दुर्गा पाण्डेय, डॉक्टर शंभूनाथ, भानु प्रताप सिंह, अरूण मिश्रा, विवेक सिंह, राम अशीष मौर्या , अजीत पाठक,सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.